Horoscope Today, 28 December 2021: मिथुन राशि के जातक व्यवसाय को लेकर तनाव में रहेंगे, जानें क्या कहता है आपका राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 28 December 2021: ज्योतिष अनुसार, यहां देखें सोमवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 28 दिसंबर 2021 का अपना राशिफल।

28 दिसंबर 2021 का राशिफल, aaj ka rashifal 28 December 2021, Horoscope Today Aaj ka Rashifal
28 दिसंबर 2021 का राशिफल 
मुख्य बातें
  • मिथुन राशि का जातकों में व्यवसाय में तनाव दिख रहा है।
  • मूंग का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें कन्या राशि के जातक।
  • पढ़ें कैसा रहेगा आपका मंगलवार का दिन।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 28 December 2021: आज  सूर्योदय के समय चित्रा नक्षत्र व चन्द्रमा कन्या राशि में है तथा 04:28pm के बाद वह तुला राशि में आ जाएगा। सूर्य व बुध अब धनु में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा का तुला राशि में गोचर कर्क व सिंह के जातकों को लाभान्वित करेगा। मकर व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में तुला व कुम्भ के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व सिंह राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें 28 दिंसबर का राशिफल:

1. मेष राशिफल- 
आज राशि स्वामी मंगल व शुक्र का गोचर बैंकिंग जॉब के लिए अनुकूल है। तिल का दान करें। जॉब में प्रोमोशन सम्बन्धित किसी विशेष कार्यों में सफलता मिलेगी। सफेद व लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- 
राशि स्वामी शुक्र तथा  मंगल का गोचर शुभ हैं। धार्मिक कार्यों को विस्तार देंगे। शुक्र आपसे वाहन खरीदने का प्लान बनाएंगे। सफेद व नीला रंग शुभ है। मूंग का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। आईटी व मीडिया जॉब के करियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल- 
04:28pm के बाद चन्द्रमा का तुला व शुक्र का मकर गोचर मंगलमय है। बैंकिंग व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। सफेद व हरा रंग शुभ है। व्यवसाय में तनाव दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल- 
04:28pm केबाद चन्द्रमा का चतुर्थ व गुरु का अष्टम गोचर व्यवसाय के लिए मंगलमय है। घर में नवीन कार्यों के लिए अनुकूल समय है। जॉब में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। पीला व नारंगी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।

5. सिंह राशिफल- 
जॉब में चन्द्रमा के द्वितीय गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज अपने कार्य के प्रति समर्पित रहें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। नारंगी व हरा रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 
बुध व शुक्र के सहयोग द्वारा प्राप्त सफलता से खुश रहेंगे। 04:28pm के बाद चन्द्रमा का तुला गोचर व्यवसाय में लाभ देगा। बैंगनी व हरा रंग शुभ है। मूंग का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

7. तुला राशिफल-
04:28pm के बाद चन्द्रमा इसी राशि में रहेंगे। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पिता के आशीर्वाद से लाभ है।श्री सूक्त का पाठ करें। नीला व हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 
आज  चन्द्रमा इसी राशि से द्वादश में है। कफ जनित विकार संभावित है। जॉब में बड़ा लाभ हो सकता है। व्यवसाय में रुके धन की प्राप्ति होगी। नारंगी व लाल रंग शुभ है। मूंग का दान करें। 

9. धनु राशिफल-  
आज गुरु का तृतीय व  शनि का द्वितीय तथा सूर्य का धनु राशि मे गोचर सफलता के लिए अति अनुकूल है। बिजनेस नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा। सफेद व हरा रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

10. मकर राशिफल- 
गुरु इस राशि से द्वितीय व 04:28pm के बाद दशम चन्द्रमा जॉब में उन्नति देंगे। शुक्र व बुध बैंकिंग व फाइनेन्स जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आसमानी व नीला रंग शुभ है। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें।

11. कुम्भ राशिफल- 
गुरु अभी इसी राशि में व चन्द्रमा अष्टम हैं। सूर्य बुध धनु गोचर कर छात्रों को लाभ प्रदान कर सकते हैं। हरा व सफेद रंग शुभ है।राहु के द्रव्य उड़द का दान करें। श्री अरण्यकांड का पाठ करें।

12. मीन राशिफल- 
राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। शनि का एकादश व04:28pm के बाद चन्द्रमा का भाग्यभाव में गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज उदर विकार से कष्ट हो सकता है। पीला व सफेद रंग शुभ है। चावल का दान करें। हनुमानबाहुक का पाठ करें।
 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर