Horoscope Today, 30 December 2021: आज सफलता भरा है तुला व कुम्भ राशि के जातकों का दिन, पढ़ें क्या कहता है आपका राशिफल

Horoscope Today (आज का राशिफल) 30 December 2021: ज्योतिष अनुसार, यहां देखें बुधवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 30 दिसंबर 2021 का अपना राशिफल।

30 दिसंबर 2021 का राशिफल, aaj ka rashifal 30 December 2021, Horoscope Today Aaj ka Rashifal
30 दिसंबर 2021 का राशिफल 
मुख्य बातें
  • मेष राशि वालों को बिजनेस में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी।
  • कर्क राशि वालों के लिए जॉब में प्रमोशन के लिए अनुकूल समय है।
  • श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें मकर राशि के जातक।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 30 December 2021: आज सूर्योदय के समय विशाखा नक्षत्र व चन्द्रमा तुला राशि में है। बुध व सूर्य धनु व शनि अब मकर में मार्गी हैं तथा वहीं शुक्र भी है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा का तुला राशि में गोचर कर्क व कन्या के जातकों को लाभान्वित करेगा। मिथुन व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में तुला व कुम्भ के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व तुला राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें 30 दिंसबर का राशिफल:

1. मेष राशिफल- 
आज राशि स्वामी मंगल व बुध का गोचर जॉब के लिए अनुकूल है। मूंग का दान करें। बिजनेस में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। सफेद व लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- 
राशि स्वामी शुक्र का मकर व गुरु का कुम्भ गोचर शुभ हैं।गृह निर्माण सम्बन्धित कार्यों को विस्तार देंगे।मंगल आपसे फ्लैट खरीदने का प्लान बनवा सकते हैं।हरा व पीला रंग शुभ है।तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।आईटी व मीडिया जॉब के करियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल- 
जॉब में संघर्ष है। व्यवसाय में कुछ परिवर्तन करने की योजना बना सकते हैं। नीला व हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य में लाभ दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल- 
व्यावसायिक कार्यों के लिए आज का दिन मंगलमय है। जॉब में प्रमोशन के लिए अनुकूल समय है। पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। शुक्र व चन्द्रमा आर्थिक उन्नति दे सकते हैं। नीला व सफेद रंग शुभ है।  

5. सिंह राशिफल- 
शुक्र व शनि के मकर के इस राशि पर प्रभाव से सफलता की प्राप्ति होगी। बैंकिंग व आईटी जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज व्रत रहें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। हरा व सफेद रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 
बुध सूर्य के इस राशि से चतुर्थ व शनि के मकर प्रभाव से छात्र सफल रहेंगे। शुक्र यात्रा देगा। बैगनी व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

7. तुला राशिफल-
शुक्र चतुर्थ व  तृतीय सूर्य व बुध मैनेजमेंट छात्रों को करियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पिता के आशीर्वाद से लाभ है। स्वास्थ्य लाभ के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। आसमानी व लाल रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल- 
आज सूर्य, मंगल इस राशि से द्वितीय में है। पारिवारिक निर्णय में असमंजस सम्भावित है। नेत्र विकार संभावित है। व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला व सफेद रंग शुभ है।

9. धनु राशिफल-  
आज शुक्र इसी राशि से द्वितीय में व गुरु तृतीय अनुकूल हैं। चन्द्रमा भाग्यवृद्धि कारक है। शिक्षा में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। किसी प्रिय मित्र का आगमन होगा। बैंगनी व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

10. मकर राशिफल- 
जॉब से जुड़े लोग सफल रहेंगे। धनु राशि का बुध बैंकिंग व आईटी जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व उड़द का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल- 
आज का दिन द्वादश शनि मंगलमय करेंगे। चन्द्रमा व गुरु का  गोचर संतान को लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला व हरा रंग शुभ है। राहु के द्रव्य उड़द का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

12. मीन राशिफल- 
व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष है। शनि का एकादश व गुरु का द्वादश गोचर राजनीति में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। बजरंगबाण पाठ करें।बड़े भाई का आशीर्वाद लें। तिल का दान श्रेयस्कर है।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर