Monthly Rashifal October 2021 Hindi: अक्टूबर 2021 का मासिक राशिफल, किसके लिए कैसा होगा ये महीना?

Monthly horoscope (मासिक राशिफल), October 2021: अक्टूबर 2021 का मासिक राशिफल। मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन- किस राशि के लिए कैसा रहेगा अक्टूबर का महीना।

October 2021 monthly horoscope in Hindi, October Masik Rashifal in Hindi
अक्टूबर मासिक राशिफल 
मुख्य बातें
  • चन्द्रमा सवा दो दिन में परिवर्तित करता है अपनी राशि।
  • 16 अक्टूबर को सूर्य कन्या राशि को छोड़ तुला में करेंगे प्रवेश।
  • वृष व तुला राशि के जातक करेंगे धन की प्राप्ति।

October 2021 Monthly horoscope (अक्टूबर 2021 मासिक राशिफल): इस माह के प्रारंभ में सूर्य व मंगल कन्या राशि में, शुक्र व बुध तुला में, केतु वृश्चिक में, गुरु शनि मकर में तथा राहु वृष में गोचर कर रहे हैं। अक्टूबर के प्रथम सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा कर्क राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।

16 अक्टूबर को सूर्य कन्या राशि को छोड़कर तुला राशि में प्रवेश करेंगे व वहां एक माह रहेंगे जो कि शुक्र की अपनी राशि है। इस माह मेष व सिंह राशि के जातकों को आर्थिक स्थिति में विकास होगा। वृष व तुला राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। वृश्चिक व मकर के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत मासिक राशिफल-

अक्टूबर 2021 का मासिक राशिफल:

1. मेष राशिफल- व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। 16 अक्टूबर के बाद जॉब में रुके कार्य बनेंगे। व्यवसाय में मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। जॉब परिवर्तन के लिए 19 से 29 तक का समय ज्यादा अनुकूल है। पीला व लाल रंग शुभ है। प्रत्येक मंगलवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

2. वृष राशिफल- इस माह जॉब में 27 अक्टूबर के बाद गुरु का नवम व सूर्य का तुला राशि में गोचर कोई बड़ा लाभ दे सकता है। इस महीने वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है। आसमानी व हरा रंग शुभ है। 05 अक्टूबर तक स्वास्थ्य से कष्ट की सम्भावना है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। प्रत्येक शुक्रवार को श्री सूक्त व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

3. मिथुन राशिफल- राशि स्वामी बुध शुक्र का पँचम व शनि का अष्टम गोचर बहुत शुभ है। 17 अक्टूबर के बाद  छात्रों के लिए बहुत श्रेयष्कर समय है। आपकी आर्थिक योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। नीला व सफेद रंग शुभ है। 09 अक्टूबर के बाद जॉब में रुके हुए धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। प्रतिदिन तिल का दान करें।

4. कर्क राशिफल- इस माह 17 से 25 अक्टूबर के मध्य जॉब में किसी विशेष पद को लेकर प्रयासरत रहेंगे। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। कई रुके सरकारी कार्य बनेंगे। मंगल से सम्बंधित द्रव्यों गुड़ व मसूर का मंगलवार को दान करते रहें। पीला व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। पिता का आशीर्वाद लें।

5. सिंह राशिफल- इस माह जॉब में विशेष प्रगति है। माता दुर्गा जी के साथ साथ भगवान शिव जी की उपासना करते रहें। चन्द्रमा का सिंह गोचर 03 अक्टूबर के बाद दो दिन फिर 17 से 25 तक  पॉलिटिशियन्स को विशेष लाभान्वित कर सकता है। नारंगी व लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन गेंहू का दान करें।

6. कन्या राशिफल- इस माह जॉब में रुके कार्यों को पूर्ण करेंगे।18 से 25 अक्टूबर के मध्य आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेने से सूर्य  अनुकूल होते हैं।16 अक्टूबर के बाद सूर्य व गुरु गोचर धन का आगमन कराएगा। 17 से 25 अक्टूबर के मध्य धार्मिक कार्य होंगे। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे।नीला व हरा रंग शुभ है।प्रतिदिन सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें।

7. तुला राशिफल-  इस माह 17 अक्टूबर के बाद बुध व सूर्य का गोचर जॉब को लेकर उन्नति के अवसर देगा। 07 अक्टूबर के बाद शुक्र व मंगल के प्रभाव से व्यवसाय में विशेष लाभ प्रदान करेंगे। प्रतिदिन भगवान शिव जी की पूजा करते रहें। 17 से 25 अक्टूबर के मध्य जॉब में प्रोन्नति संभावित है। मित्रों का सहयोग लाभ करेगा। धन का व्यय बेहतर कार्यों में होगा। आसमानी व हरा रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल- इस समय मंगल व सूर्य एकसाथ एकादश हैं। 17 अक्टूबर के बाद मंगल व सूर्य उच्चाधिकारियों से लाभ देगा। आईटी व बैंकिंग जॉब में प्रोन्नति संभावित है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आर्थिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस माह धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का नियमित पाठ करें। चावल का दान करें।

9. धनु राशिफल- इस माह गुरु व शनि द्वादश हैं। व्यवसाय में प्रोग्रेस लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकते हैं। आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे। जॉब में नवीन पद प्राप्ति की सम्भावना है। पीला व सफेद रंग शुभ है। प्रत्येक गुरुवार को अन्न दान करते रहें। भगवान विष्णु जी की नित्य पूजा करते रहें। सूर्य व मंगल दशम कर्म के प्रति समर्पण देंगे।

10. मकर राशिफल- माह के प्रथम सप्ताह चन्द्रमा का कर्क व राशि स्वामी शनि गुरु के साथ मकर में रहकर जॉब व व्यवसाय में लाभ देंगे। गुरु व मंगल लाभान्वित करेंगे। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। प्रतिदिन चावल का दान करें। सुगन्धित इत्र का प्रयोग करें।

11. कुम्भ राशिफल- माह के प्रथम दिवस चन्द्रमा का खष्ठम, गुरु का मकर व सूर्य बुध का कन्या गोचर अनुकूल है। 17 अक्टूबर के बाद सूर्य का तुला गोचर व्यवसाय में आशातीत सफलता देगा। प्रथम सप्ताह में गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। शिव जी की नियमित पूजा करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख से लाभ मिलेगा।शनिवार को तिल दान करें।

12. मीन राशिफल- गुरु व शनि का एकादश, शुक्र बुध का अष्टम व मंगल का सप्तम गोचर व्यवसाय में कोई नवीन  कार्य करवाएगा। 04 से 09 अक्टूबर तक तक हेल्थ में लापरवाही से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। गृह निर्माण सम्बंधित रुके कार्य में प्रगति हो सकती है। नारंगी व पीला रंग शुभ है। आर्थिक सुख में प्रगति होगी। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर