Horoscope 29 May: धन के मामले में अच्छा है इन राशियों का दिन, तिल दान करें कुंभ के जातक

Rashifal (Horoscope): सिंह राशि के जातक आज अपनी सेहत का ख्याल रखें। किसी रुके काम के पूरा होने से खुश रहेंगे कन्या राशि के लोग। मीन राशि के जातक व्यवसाय में सफल रहेंगे। जानें अपना राशिफल।

Aaj ka rashifal 29 May, Horoscope today
Aaj ka rashifal 29 May, Horoscope today 
मुख्य बातें
  • जानें कैसा रहेगा आपका 29 मई का दिन
  • जॉब परिवर्तन की योजना बनाएंगे मिथुन राशि के लोग
  • मकर राशि के लोगों के व्यवसाय में संघर्ष है

Horoscope 29 May 2020: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा कर्क राशि में है। प्रातःकाल सात बजे के बाद वह सिंह राशि में जाएगा। सूर्य वृष में है। राहु अब बुध के साथ मिथुन राशि में गोचर कर रहा है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। मिथुन राशि के जातक बुध गोचर से लाभान्वित होंगे। तुला के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। कन्या व मकर के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। मिथुन व कुंभ के लोग मंगल के गोचर के कारण जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें 29 मई का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज व्यवसाय में सफलता मिलेगी। छात्र निर्णय लेने में परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सी भी लापरवाही बाद में परेशान कर सकती है। लाल रंग शुभ है। गेहूं का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: चन्द्र गोचर लाभ देगा। सूर्य व शुक्र का प्रभाव धन की प्राप्ति कराएगा। नीला रंग शुभ है। बुध वाणी से लाभ दिलवाएंगे। अन्न दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: राहु व बुध इसी राशि में हैं। चन्द्रमा का द्वितीय गोचर शुभ है। जॉब परिवर्तन की योजना बनाएंगे। आज आपके मन में  किसी निर्णय को लेकर असमंजस रहेगा। घर पर ही गणेश जी का दर्शन करें व उनको लड्डू व दूर्वा अर्पित करें। नीला व सफेद रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: चन्द्रमा की इस राशि में उपस्थिति शुभ है। गुरु लाभ देंगे। शनि व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति  कराएंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है। गृह कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। संतान की सफलता से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: सूर्य व चन्द्रमा का प्रभाव आर्थिक प्रगति देगा। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।आज का दिन घर पर ही धार्मिक अनुष्ठान में संलग्नता का है। पिता का आशीर्वाद लें। लाल रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: चन्द्र गोचर बहुत शुभ नहीं है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी रुके कार्य के पूर्ण से खुश रहेंगे। ससुराल से लाभ प्राप्त होगा। श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। सफेद रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज शुक्र व चन्द्र गोचर अनुकूल हैं। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। हनुमान बाहुक का पाठ करें। नीला व हरा रंग शुभ है। भाई का सहयोग लें। चावल दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: चन्द्रमा का नवम गोचर भाग्योदय में सहायक है। जॉब परिवर्तन के विचार को भविष्य में सफलता की प्राप्ति होगी। नारंगी रंग शुभ है। गेहूं का दान करें। 

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: गुरु व चन्द्रमा अनुकूल हैं। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। पीला रंग शुभ है। कर्क व सिंह राशि के जातक लाभान्वित करेंगे। गाय को केला खिलाएं।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: शनि वक्री हैं। चन्द्रमा का प्रभाव बहुत बेहतर नहीं है। व्यवसाय में संघर्ष है। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। जाँब को नई  दिशा देंगे ।हरा रंग शुभ है। विहंगों को दाना पानी दें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: मंगल इसी राशि में हैं। चन्द्रमा का गोचर भी आज अनुकूल है। कन्या व मिथुन राशि के मित्र लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें। घर पर ही हनुमान जी की पूजा कर उनका आशीर्वाद लें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: चन्द्र गोचर अनुकूल है। आजअरण्यकाण्ड का पाठ करें। धन का आगमन होगा। व्यवसाय में सफल रहेंगे। मित्र आपका साथ देंगे। पीला रंग शुभ है। गो माता को केला खिलाएं।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर