साप्ताहिक राशिफल 17-23 जनवरी: मेष व मकर राशि के लिए धन प्राप्ति के योग, सेहत के प्रति सचेत रहें ये लोग

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 17 से 23 जनवरी तक: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा अगला सप्ताह? यहां जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ, मीन सभी का हिंदी साप्ताहिक राशिफल।

Saptahik rashifal weekly horoscope in hindi 17 to 23 January 2021
Saptahik Rashifal 17 January 2021 to 23 January 2021 
मुख्य बातें
  • वृष व तुला राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति रहें सचेत।
  • मेष व मकर राशि के जातक करेंगे धन की प्राप्ति।
  • पूरी हो सकती है मिथुन राशि के जातकों की व्यावसायिक योजना।

साप्ताहिक राशिफल 17 जनवरी से 23 जनवरी 2021 तक (Weekly Horoscope / Rashifal):  इस सप्ताह सूर्य व बुध मकर राशि में, शुक्र धनु में, गुरु व शनि भी मकर राशि में, मंगल मेष में व राहु वृष में व केतु वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा कुम्भ राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।

इस सप्ताह वृष व तुला राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। मेष व मकर राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। कन्या व मीन के लोग जाँब में प्रगति करेंगे। कर्क व धनु के जातक  धार्मिक यात्रा का पुण्य प्राप्त करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल-

साप्ताहिक राशिफल- 17 से 23 जनवरी तक:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope: मंगलवार के बाद जाँब व व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। इस वीक आय प्राप्ति के नए स्रोत भी बनेंगे। बड़े भाई का सहयोग ले सकते हैं। इस सप्ताह स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। छात्र सफल रहेंगे। सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope: इस वीक जाँब में प्रोमोशन व व्यवसाय में प्रगति की व्यवस्था बन सकती है।नीला व हरा रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ते रहें। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।बुधवार को गाय को पालक खिलाएं।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope: इस सप्ताह मंगलवार से शुक्रवार तक कोई व्यावसायिक योजना पूर्ण रूप लेगी। शनिवार को धार्मिक यात्रा हो सकती है। हरा रंग शुभ है। रुके हुए धन के आगमन के संकेत हैं।प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope: इस वीक आप गृह कार्यों में व्यस्त रहेंगे।छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीति में सफल रहेंगे। शिव उपासना करते रहें।लाल रंग शुभ है। इस सप्ताह मंगलवार से शुक्रवार तक व्यवसाय में आय प्राप्ति के स्रोत बढ़ेंगे। प्रतिदिन सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 09 पाठ करें।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope: इस सप्ताह मंगलवार से शनिवार तक व्यवसाय में विशेष प्रगति है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।  राजनीति से सम्बद्ध लोग लाभान्वित हो सकते हैं।नारंगी व सफेद रंग शुभ है।इस सप्ताह बड़े भाई की सहायता से रुके कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope: इस सप्ताह बुध व शनि आर्थिक प्रगति देगा। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनका आशीर्वाद लें। व्यवसाय में विकास होगा। शनिवार को सुखद यात्रा होगी। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे।हरा रंग शुभ है।प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope: इस सप्ताह बुधवार के बाद स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। शनि व शुक्र गोचर जाँब व व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे। विष्णु जी की पूजा करते रहें। जाँब में उच्चाधिकारियों का सहयोग विशेष लाभ करेगा।धन का आगमन होगा।सफेद रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope: आईटी व मीडिया जाँब में सफलता की प्राप्ति होगी। धार्मिक कार्यों से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह जमीन या मकान खरीद सकते हैं। सफेद व लाल रंग शुभ है।स्वास्थ्य सुख में अनुकूलता के लिए हनुमानबाहुक का नियमित पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope: इस वीक बुधवार तक जाँब को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। व्यवसाय में रुके धन आगमन से खुश रहेंगे। जाँब में कर्क राशि के उच्चाधिकारी से लाभ है।पीला रंग शुभ है।संतान की सफलता से खुश रहेंगे।गाय को पालक खिलाएं।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope: शनि इस राशि के स्वामी होकर गुरु व बुध के साथ इसी राशि में हैं। इस सप्ताह के प्रथम तीन दिन चन्द्रमा व शनि कोई नया व्यवसाय प्रारम्भ करवा सकते हैं वहीं जाँब करने वाले इस सप्ताह उन्नति करेंगे। नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करते रहें।

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope: गुरु व चन्द्र गोचर बुधवार के बाद जाँब व व्यवसाय में सफलता देगा। गृह निर्माण सम्बन्धी रुका कार्य प्रारंभ होगा। भगवान विष्णु जी की नियमित पूजा करें।आसमानी रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड के पाठ से स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope: इस सप्ताह आर्थिक प्रगति होगी। पारिवारिक विवादों से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।व्यवसाय में सफलता है। गृह निर्माण सम्बन्धित रुके कार्य में प्रगति हो सकती है।पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन गो माता को भोजन दें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर