साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 जुलाई 2021: मेष से मीन तक, जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह

साप्ताहिक राशिफल 18 जून से 24 जुलाई 2021: मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ और मीन तक- यहां जानिए सभी 12 राशियों में से किस राशि लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह।

Weekly Rashifal, 18 से 24 जुलाई 2021 का साप्ताहिक राशिफल
Weekly Rashifal, 18 से 24 जुलाई 2021 का साप्ताहिक राशिफल 
मुख्य बातें
  • मेष व मीन राशि के जातक इस सप्ताह धन लेन देन को लेकर रहें सचेत।
  • कुंभ और मीन राशि के लोग जॉब में करेंगे प्रगति।
  • कर्क और सिंह राशि के लोगों को होगी धन की प्राप्ति।

साप्ताहिक राशिफल 18 जुलाई से 24 जुलाई 2021: इस सप्ताह के पहले दिन सूर्य व मंगल कर्क में, बुध मिथुन, शुक्र सिंह व राहु वृष राशि में  गोचर कर रहे हैं। गुरु कुम्भ व शनि मकर राशि में हैं। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा तुला राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह मेष व मीन राशि के जातकों को धन के लेन देन के प्रति सचेत रहना होगा।

कर्क व सिंह राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। कुम्भ व मीन के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। तुला व कन्या राशि के जातक धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य प्राप्त करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल (Weekly Rshifal in Hindi)

Weekly Rashifal 18th July to 24th July 2021 Horoscope in Hindi:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope: इस सप्ताह सूर्य व मंगल का चतुर्थ गोचर शुभ है। जॉब में प्रोन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे तथा प्रोमोशन में कई रुके कार्य बनेंगे। मेष व मकर राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मंगलवार के बाद चन्द्रमा का वृश्चिक गोचर व्यवसाय में सफल करेगा। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। बुधवार को सवा किलो उड़द का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope: इस सप्ताह शुक्र का चतुर्थ गोचर शुभ है। जॉब में मंगलवार के बाद कोई बड़ी सफलता मिलने की सम्भावना है। इस वीक कोई प्रॉपर्टी क्रय करने की योजना बन सकती है। हरा व आसमानी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ते रहें। आईटी व बैंकिंग जॉब के कॅरियर में भी प्रगति की सम्भावना है।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope: बुधवार के बाद चन्द्रमा का पंचम गोचर शुभ है। यह समय शिक्षा में उन्नति के लिए बहुत ही श्रेयष्कर है। बहुत दिनों से लंबित प्रोमोशन की योजनाएं इस सप्ताह अपना पूर्ण रूप लेंगी। नेत्र रोग से समस्या हो सकती है। लाल व पीला रंग शुभ है। मंगलवार को किसी रुके सरकारी कार्य के पूर्ण होने के संकेत हैं। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope: इस वीक बैंकिंग व मीडिया जॉब से जुड़े लोग सफल रहेंगे। जॉब में प्रोमोशन को लेकर प्रयासरत रहेंगे। मेष व वृश्चिक राशि के आफिसर्स आपकी हेल्प करेंगे। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में प्रगति मार्ग पर रहेंगे। नित्य भगवान शिव व माता दुर्गा जी की उपासना करते रहें। लाल व पीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope: इस सप्ताह मंगलवार के बाद सूर्य का द्वादश व चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर व्यवसाय में विशेष प्रगति दे सकते हैं। बुध व शुक्र गोचर पॉलिटिक्स, प्रशासन व मीडिया से जुड़े लोगों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। इस सप्ताह प्रतिदिन बजरंगबाण का प्रातःकाल पाठ 18 बार पाठ बहुत ही पुण्यदायी है।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope: इस सप्ताह सूर्य व मंगल का एकादश गोचर लाभदायक है। जॉब में आपकी स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें। रुके धन का आगमन होगा। शुक्रवार के बाद धार्मिक यात्रा होगी। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे। नीला व हरा रंग शुभ है। बुधवार को उड़द का दान करें।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope: इस सप्ताह मंगलवार के बाद चन्द्रमा का इस राशि में व मंगल शुक्र का दशम गोचर यानी कर्म भाव पर आना जॉब को लेकर प्रसन्न होने का सुअवसर है। चन्द्र व राशि स्वामी शुक्र गोचर शुक्रवार के बाद  लाभ प्रदान करेंगे। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। व्यवसाय में कन्या व मकर राशि के मित्रों का सहयोग लाभ करेगा। धन का आगमन होगा। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope: इस वीक के प्रथम दिन चन्द्रमा द्वादश है। व्यवसाय में थोड़े संघर्ष के बाद ही सफलता की प्राप्ति होगी। मंगलवार के बाद चन्द्रमा का इसी राशि में गोचर जॉब में प्रगति के लिए अनुकूल है। इस सप्ताह रुके धन की प्राप्ति का लाभ ले सकते हैं। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ्य लाभ के लिए हनुमानबाहुक का पाठ नियमित करें। अन्न का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope: इस सप्ताह बुधवार के बाद चन्द्र गोचर जॉब में प्रगति देगा। सोमवार से शुक्रवार तक व्यावसायिक स्थिति अब कुछ बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। नए बिजनेस प्रोजेक्ट का प्रस्ताव आ सकता है। आर्थिक सुख में प्रगति से खुश रहेंगे। राजनीति में मेष व तुला राशि से लाभ है। सूर्य व मंगल का अष्टम गोचर उदर विकार दे सकता है। पीला व सफेद रंग शुभ है।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope: शनि का मकर व चन्द्रमा का वृश्चिक गोचर मंगलवार से जॉब व व्यवसाय में उन्नति प्रदान करेंगे। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु जी की पूजा करते रहें।  शनिवार को तिल का दान करें। बुधवार के बाद गृह निर्माण सम्बन्धी किसी विशेष उद्देश्य की पूर्ति होगी। मंगल व सूर्य का सप्तम प्रभाव दाम्पत्य जीवन में तनाव दे सकता है।

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope: गुरुवार के बाद चन्द्रमा का एकादश गोचर जॉब में आशातीत सफलता देगा। इस सप्ताह गृह निर्माण सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ हो सकता है। भगवान शिव व हनुमान जी की नियमित पूजा करें। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। सूर्य व मंगल के कर्क गोचर से प्रत्येक कार्यों में लाभ मिलेगा। प्रतिदिन विहंगों को दाना खिलाएं।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope: इस सप्ताह मंगलवार तक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से बचना होगा। छात्र लाभान्वित होंगे। गृह निर्माण में प्रगति हो सकती है। लाल व नारंगी रंग शुभ है। मंगलवार को मसूर की दाल का दान करें। मंगल व सूर्य का चतुर्थ गोचर रियल स्टेट में लाभ देगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। प्रतिदिन हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर