पंचांग, 20 July 2020: आज व्रत रखने का मिलेगा अनंत पुण्य, शिव उपासना का महान दिन

पंचांग, 20 July: आज सोमवार है। चन्द्रमा मिथुन राशि में है। दिन में 03:30 पर कर्क राशि में आ जाएगा। भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर दिवस का प्रारंभ करना चाहिए। जानिए आज कब है शुभ और अशुभ मुहूर्त।

Aaj ka Panchang 20 July 2020 आज का पंचांग
Panchang 20 July 2020 आज का पंचांग 
मुख्य बातें
  • आज चन्द्रमा मिथुन राशि में है।
  • सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं।
  • भगवान शिव व माता दुर्गा की पूजा करें।

पंचांग 20 जुलाई: आज श्रावण माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या है।आज सोमवार है। चन्द्रमा मिथुन राशि में है। दिन में 03:30 पर कर्क राशि में आ जाएगा।आज पुनर्वसु नक्षत्र है।आज व्रत रहें। भगवान शिव व माता दुर्गा की पूजा करें।आज व्रत का अनंत पुण्य है।    

पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है।प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए।सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं।

उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है।मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें।सूर्य अभी कर्क में हैं।आज शिव उपासना का महान दिवस है। दान पुण्य करते रहें।

आज का पंचांग 20 जुलाई 2020

दिनांक 20 जुलाई
माह श्रावण
पक्ष कृष्ण
तिथि अमावस्या
दिवस सोमवार
नक्षत्र पुनर्वसु
करण चतुष्पद
सूर्योदय 05:35 am
सूर्यास्त 07:21 pm
सूर्य राशि कर्क
चन्द्र राशि मिथुन 03:30pm तक फिर कर्क

 

शुभ मुहूर्त- अभिजीत 11:59 pm से 12:57 pm
विजय मुहूर्त 02:53 pm से 03:52 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:13 pm से 07:39 pm तक

मालूम हो कि सोमवार,20 जुलाई 2020 को राहुकाल सायंकाल प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर