साप्ताहिक राशिफल 20-26 जून 2021: मेष से मीन तक, जानिए किस राशि के जातक के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह

साप्ताहिक राशिफल 20 जून से 26 जून 2021: मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ और मीन तक। जानिए किस राशि लिए कैसा रहेगा ये हफ्ता।

20 to 26 June 2021 Weekly Horoscope in Hindi
Weekly Rashifal, 20 से 26 जून 2021 का साप्ताहिक राशिफल 
मुख्य बातें
  • इस सप्ताह एक साथ मिथुन राशि में सूर्य व शुक्र।
  • सप्ताह के पहले दिन शुक्र प्रधान तुला राशि में चन्द्रमा।
  • कर्क व मकर राशि के जातक इस सप्ताह करेंगे धन की प्राप्ति।

साप्ताहिक राशिफल 20 जून से 26 जून 2021: इस सप्ताह सूर्य व शुक्र एक साथ मिथुन राशि में, मंगल कर्क में, शनि मकर में, गुरु कुंभ व राहु तथा बुध वृष राशि में गोचर कर रहे हैं। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा शुक्र प्रधान तुला राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह मेष व वृश्चिक राशि के जातकों को कई रुके कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी।

कर्क व मकर राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। वृश्चिक व धनु के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। मकर व कुम्भ राशि के जातक धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य प्राप्त कर सकते हैं। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल।


Weekly Rashifal 20 to 26 June 2021 Horoscope in Hindi:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope: इस सप्ताह आर्थिक सुख में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। जॉब में रुके कार्य बनेंगे जिसके लिए कन्या व मकर राशि के उच्चाधिकारोयों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। गुरुवार के बाद समय ज्यादा अनुकूल है। लाल व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। मंगलवार को गुड़ का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope: इस सप्ताह जॉब में गुरुवार के बाद कोई बड़ा लाभ होने की सम्भावना है। इस वीक वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है। नीला व हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करते रहें। संतान की शिक्षा में भी प्रगति की सम्भावना है। शनिवार को तिल का दान करें।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope: मंगलवार से शनिवार तक का समय छात्रों के लिए बहुत श्रेयष्कर है। गृह निर्माण सम्बंधित योजनाएं इस सप्ताह अपना पूर्ण रूप लेंगी। परिवार संग धार्मिक अनुष्ठान हो सकता है। सफेद व हरा रंग शुभ है। जॉब में रुके हुए धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope: इस वीक आप व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रयासरत रहेंगे। जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। शुक्र व सूर्य से सम्बंधित द्रव्यों चावल व गुड़ का दान करते रहें। सफेद व पीला रंग शुभ है। ज्यादा यात्रा से बचने का प्रयास करें।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope: इस सप्ताह बिजनेस में विशेष प्रगति है। हनुमान जी की उपासना करते रहें। सप्तश्लोकी दुर्गा का प्रतिदिन पाठ करें। गुरु व सूर्य का गोचर राजनीतिज्ञों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है। इस सप्ताह अकस्मात धन की प्राप्ति हो सकती है।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope: इस सप्ताह मंगलवार के बाद गृह निर्माण सम्बन्धी रुके कार्य पूर्ण करेंगे।आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन माता पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। जॉब में रुके धन का आगमन होगा। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे। बैगनी व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope: इस सप्ताह बुधवार के बाद जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे। शुक्र व चन्द्र गोचर गुरुवार के बाद स्वास्थ्य में लाभ प्रदान करेंगे। हनुमान जी की पूजा करते रहें। व्यवसाय में किसी नए अनुबंध से लाभ है। मित्रों का सहयोग लाभ करेगा। धन का आगमन होगा। सफेद व नीला रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope: व्यवसाय में बुधवार के बाद सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह परिवार संग धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। हनुमानबाहुक का  नियमित पाठ करें। सूर्य से सम्बंधित द्रव्यों गेंहू व गुड़ का रविवार को दान लाभप्रद है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope: स्वास्थ्य में प्रगति संभावित  है। गुरु व चन्द्र गोचर बुधवार के बाद अनुकूल हैं। जॉब में प्रोमोशन की स्थिति बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा तथा किसी नवीन उत्तरदायित्व को लेकर कोई नया प्रस्ताव भी आ सकता है। संतान की उन्नति से खुश रहेंगे। नारंगी व पीला रंग शुभ है।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope: यह सप्ताह राजनीतिज्ञों के लिए बहुत ही शुभ है। व्यवसाय में सफल रहेंगे। नीला व आसमानी रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। बुधवार को उड़द का दान करें।छात्रों के लिए संघर्ष का समय है। खूब परीश्रम करें। श्री गणेश उपासना करें।

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope: जॉब में आशातीत सफलता मिलेगी। इस सप्ताह गुरुवार के बाद जॉब में पदोन्नति सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। हनुमान जी की नियमित पूजा करें। हरा व बैगनी रंग शुभ है। गुरुवार से शनिवार तक व्यवसाय में विशेष लाभ मिलेगा। प्रतिदिन गाय को गुड़ व रोटी खिलाएं।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope: इस सप्ताह व्यवसाय में विवादों से बचना होगा। बुधवार के बाद समय अति अनुकूल है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। गृह निर्माण सम्बंधित रुके कार्य में प्रगति हो सकती है। पीला व लाल रंग शुभ है। आर्थिक सुख में प्रगति होगी। प्रतिदिन सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 09 बार पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर