साप्ताहिक राशिफल 20 मार्च से 26 मार्च 2022: तुला राशि के जातक को मिलेगा धन, कर्क वाले जॉब में करेंगे प्रगति

Weekly Horoscope: साप्ताहिक राशिफल 20 मार्च 2022 से 26 मार्च 2022: इस सप्ताह मेष व मकर राशि के जातकों को प्रत्येक कार्यों में लाभ होगा। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल।

sabhi rashiyon ka saptahik rashifal Weekly horoscope in hindi 20 March 2022 to 26 March 2022
राशिफल, aaj ka rashifal 
मुख्य बातें
  • चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।
  • मेष व मकर राशि के जातकों को प्रत्येक कार्यों में लाभ होगा।
  • तुला व मीन राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे।

Weekly Horoscope- साप्ताहिक राशिफल 20 मार्च 2022 से 26 मार्च 2022 तक:  इस सप्ताह गुरु व बुध कुंभ राशि में,सूर्य मीन, शनि,मंगल व शुक्र मकर राशि में तथा राहु वृष में है।सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा कन्या राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह मेष व मकर राशि के जातकों को प्रत्येक कार्यों में लाभ होगा।

तुला व मीन राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे।कर्क व मीन के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। मेष व कन्या राशि के जातक धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य प्राप्त करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का  विस्तृत साप्ताहिक राशिफल--

आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल--

1. मेष राशिफल-  इस सप्ताह पॉलिटिक्स में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय को लेकर रुके कार्य बनेंगे। कर्क व कुम्भ राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य शनिवार को कुछ खराब रह सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।

2. वृष राशिफल- इस सप्ताह जॉब में रुके धन की प्राप्ति होने की सम्भावना है। इस वीक गृह निर्माण या वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है। हरा व सफेद  रंग शुभ है।श्री सूक्त पढ़ते रहें।मैनेजमेंट व आईटी जॉब के कॅरियर में भी प्रगति की सम्भावना है।उड़द का दान करें।

3. मिथुन राशिफल- मंगलवार के बाद व्यवसाय सम्बंधित योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी।बुधवार व गुरुवार को परिवार से संबंधित किसी रुके कार्य में प्रगति से खुशी मिल  सकती है।नीला व हरा रंग शुभ है।बैंकिंग व आईटी जॉब में प्रोमोशन के भी संकेत हैं।प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।बुधवार को उड़द व तिल का दान करें।

4. कर्क राशिफल- बुध अब अष्टम हैं।मंगल शुक्र सप्तम व गुरु अष्टम रहेंगे। छात्र शिक्षा में सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में सफल रहेंगे। भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें। मन आध्यात्मिक विचारों से ओत प्रोत रहेगा। प्रतिदिन तिल का दान करें। लाल व हरा रंग शुभ है।माता का आशीर्वाद लेते रहें।

पढ़ें- विवाह में आ रही है बाधा? अभी से करें यह उपाय तो पूरी होगी इच्छा

5. सिंह राशिफल- राशि स्वामी सूर्य अष्टम व गुरु सप्तम होकर इस सप्ताह मीडिया,आईटी व बैंकिंग जॉब के कॅरियर में विशेष प्रगति दे सकते हैं। चन्द्र का तुला गोचर मंगलवार के बाद राजनीतिज्ञों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं।लाल व नारंगी रंग शुभ है। शनिवार को किसी रुके धन की प्राप्ति हो सकती है।प्रतिदिन उड़द दान करते रहें।

6. कन्या राशिफल- गुरु व बुध खष्ठम तथा शनि मंगल पँचम रहेंगे। इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा इसी राशि में है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन पिता का चरण स्पर्श कर  आशीर्वाद लें।जांब में कोई नवीन कार्य व रुके धन का आगमन होगा। रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। छात्र प्रगति करेंगे। बैगनी व हरा रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। अन्न दान करते रहें।

7. तुला राशिफल- इस सप्ताह मंगलवार के बाद चन्द्रमा का इस राशि में व बुध का पंचम गोचर व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्न करेगा। शुक्र व मंगल गोचर बैंकिंग व मीडिया जॉब में चन्द्रमा के तुला यानी मंगलवार के बाद विशेष लाभ प्रदान करेंगे। भगवान शिव जी की पूजा करते रहें। माता पिता का आशीर्वाद लाभ प्रदान करेगा।धन का व्यय होगा। सफेद व आसमानी रंग शुभ है।प्रतिदिन चावल का दान करें।

पढ़ें- जानिए भगवान श्री गणेश का सिर कटने के बाद क्या हुआ था

8. वृश्चिक राशिफल- मंगल -शुक्र व शनि मकर राशि में है।राशि  स्वामी मंगल शुक्र के साथ तृतीय है।व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। छात्र शिक्षा में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह परिवार संग कोई बड़ा धर्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। सप्ताहांत में धार्मिक यात्रा संभावित है।सूर्य का मीन राशि मे प्रभाव जांब में आपके वर्चस्व व पद को बनाए रखेगा।

9. धनु राशिफल-  मंगल व शुक्र इसी राशि से द्वितीय हैं।द्वितीय शनि व तृतीय बुध व्यवसाय को बढ़ाएगा स्वास्थ्य  बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा।मंगलवार के बाद चन्द्रमा एकादश रहकर जॉब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकता है। जॉब में कर्क व मकर राशि के उच्चाधिकारियों के सहयोग से खुश रहेंगे। सप्ताह के आरम्भ में उच्चाधिकारियों से लाभ है।आसमानी व नीला रंग शुभ है।

10. मकर राशिफल- शनि मंगल के साथ इसी राशि में व गुरु द्वितीय हैं।तृतीय सूर्य प्रत्येक कार्यों में उन्नति देंगे।वृष का राहु भी अनुकूल हैं।आसमानी व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। शनिवार को तिल व उड़द का दान करें। व्यवसाय में कई दिनों से रुके उद्देश्य की पूर्ति होगी। गृह निर्माण सम्बन्धी कार्य पूर्ण होगा।

11. कुम्भ राशिफल- बुध गुरु इसी राशि में व मंगल शुक्र द्वादश हैं। शनि भी द्वादश रहेंगे।इस सप्ताह पॉलिटिक्स में आशातीत सफलता मिलेगी।बुधवार के बाद गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। भगवान विष्णु जी की नियमित पूजा करें। नीला व हरा रंग शुभ है। जॉब व व्यवसाय में लाभ मिलेगा।  गाय को पालक खिलाएं।गुरु का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते रहें।

12. मीन राशिफल- इस सप्ताह बुधवार व शनिवार को लंबी दूरी की यात्रा से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। गुरुवार के बाद नवम चन्द्रमा आर्थिक सुख में प्रगति दे सकता है।लाल व नारंगी रंग शुभ है।छात्र प्रगति करेंगे।अन्न का दान करें। श्री सूक्त का नियमित पाठ करें व चावल व दही का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर