साप्ताहिक राशिफल 23 जनवरी से 29 जनवरी 2022: मेष से मीन राशि के लोगों को मिलेगा इस सप्ताह आर्थिक लाभ, जानिए इस हफ्ते का राशिफल

Weekly Horoscope: साप्ताहिक राशिफल 23 जनवरी 2022 से 29 जनवरी 2022: चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह कन्या व मकर राशि के जातकों को प्रत्येक कार्यों में लाभ होगा। धनु व कन्या राशि के जातक धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य प्राप्त करेंगे।

saptahik rashifal Weekly horoscope in hindi 23 january 2022 to 29 january 2022
साप्ताहिक राशिफल। 
मुख्य बातें
  • इस सप्ताह कन्या व मकर राशि के जातकों को प्रत्येक कार्यों में लाभ होगा।
  • कर्क व सिंह राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।
  • जानें साप्ताहिक राशिफल 23 जनवरी 2022 से 29 जनवरी 2022।

Weekly Horoscope- साप्ताहिक राशिफल 23 जनवरी 2022 से 29 जनवरी 2022: इस सप्ताह सूर्य ,शनि व बुध मकर राशि में,गुरु कुम्भ में तथा मंगल शुक्र धनु राशि में हैं। राहु वृष तथा केतु वृश्चिक में है। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा कन्या राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह कन्या व मकर राशि के जातकों को प्रत्येक कार्यों में लाभ होगा। तुला व मकर राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे।कर्क व सिंह के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। धनु व कन्या राशि के जातक धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य प्राप्त करेंगे।

आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल--

मेष- इस सप्ताह व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। जांब को लेकर रुके कार्य बनेंगे। मेष व कुम्भ राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बुधवार को कुछ खराब रह सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

वृष- इस सप्ताह रुके धन की प्राप्ति होने की सम्भावना है। इस वीक गृह निर्माण या वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है। नीला व पीला  रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ते रहें।मैनेजमेंट व आईटी जॉब के कॅरियर में भी प्रगति की सम्भावना है।तिल का दान करें।

मिथुन-  बुधवार के बाद गृह निर्माण सम्बंधित योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। किसी रुके कार्य में प्रगति से खुशी मिल  सकती है।नीला व सफेद रंग शुभ है।बैंकिंग व आईटी जॉब में प्रोमोशन के भी संकेत हैं। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।कम्बल का दान करें।

कर्क- मंगल शुक्र खष्ठम व गुरु अष्टम रहेंगे। छात्र शिक्षा में सफलता की प्राप्ति करेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें। मन आध्यात्मिक विचारों से ओत प्रोत रहेगा। प्रतिदिन तिल का दान करें। लाल व पीला रंग शुभ है।गुरु का आशीर्वाद लेते रहें।

सिंह- राशि स्वामी सूर्य खष्ठम व सप्तम गुरु इस सप्ताह आईटी व बैंकिंग जॉब के कॅरियर में विशेष प्रगति दे सकते हैं। चन्द्र का तुला गोचर मंगलवार के बाद छात्रों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है। मंगलवार को किसी रुके धन की प्राप्ति हो सकती है।प्रतिदिन तिल दान करते रहें।

कन्या- इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा इसी राशि में है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन पिता का चरण स्पर्श कर  आशीर्वाद लें। व्यवसाय में कोई नवीन कार्य व रुके धन का आगमन होगा। इस वीक सुखद मध्यम दूरी की  धार्मिक यात्रा हो सकती है। छात्र प्रगति करेंगे। बैगनी व नीला रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें। कंबल दान करते रहें।

तुला- इस सप्ताह मंगलवार के बाद व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। शुक्र व चन्द्र गोचर  बैंकिंग व मीडिया जॉब में चन्द्रमा के तुला यानी मंगलवार के बाद विशेष लाभ प्रदान करेंगे। भगवान शिव जी की पूजा करते रहें। माता पिता का आशीर्वाद लाभ प्रदान करेगा।धन का आगमन होगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है। प्रतिदिन अन्न का दान करें।

वृश्चिक- राशि स्वामी मंगल शुक्र के साथ द्वितीय है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। छात्र शिक्षा में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह परिवार संग कोई बड़ा धर्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। नारंगी व लाल रंग शुभ है। सप्ताहांत में यात्रा संभावित है। सूर्य का तृतीय प्रभाव पॉलिटिक्स में आपके प्रभाव व पद को बनाए रखेगा।

धनु-  मंगल व शुक्र इसी राशि में हैं। व्यवसाय चमकेगा। स्वास्थ्य  बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। जॉब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव आ सकता है। जॉब में मेष व मकर राशि के उच्चाधिकारियों के सहयोग से खुश रहेंगे। सप्ताह के आरम्भ में उच्चाधिकारियों से लाभ है।आसमानी व नीला रंग शुभ है।

मकर- शनि इसी राशि में व गुरु द्वितीय हैं। गुरु प्रत्येक कार्यों में उन्नति देंगे। गुरु व सूर्य अनुकूल हैं। आसमानी व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। शनिवार को कम्बल का दान करें। व्यवसाय में कई दिनों से रुके उद्देश्य की पूर्ति होगी। गृह निर्माण सम्बन्धी कार्य पूर्ण होगा।

कुम्भ- गुरु इसी राशि में व मंगल शुक्र एकादश हैं। इस सप्ताह पॉलिटिक्स में आशातीत सफलता मिलेगी। मंगलवार के बाद गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। भगवान विष्णु जी की नियमित पूजा करें। नीला व हरा रंग शुभ है। जॉब व व्यवसाय में लाभ मिलेगा। गुरुवार को गाय को केला व गुड़ खिलाएं।बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते रहें।

मीन- इस सप्ताह विवादों से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। आर्थिक सुख में प्रगति हो सकती है।लाल व नारंगी रंग शुभ है। छात्र प्रगति करेंगे।गुरुवार को चने की दाल का दान करें। श्री सूक्त का नियमित पाठ करें।कम्बल दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat

अगली खबर