Christmas Cake Recipe: क्रिसमस पर घर में बनाएं बिना ओवन का स्वादिष्ट और खूबसूरत केक, सीखें तरीका

क्रिसमस डे स्पेशल केक आप घर पर भी बना सकते हैं। इसे बनाने में आपको ओवन की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। देखें कैसे बना सकते हैं ब‍िना ओवन के टेस्‍टी क्र‍िसमस स्‍पेशल केक।

Christmas Cake Without Oven recipe in hindi
Christmas Cake Without Oven recipe in hindi  

क्रिसमस डे बिना केक अधूरा होता है। इस खास दिन पर केक की बात ना हो ऐसा तो कभी हो ही नहीं सकता। आपने क्या इस क्रिसमस पर कुछ प्लान किया है, अगर नहीं तो कोई बात नहीं है आज हम आपके लिए लेकर आए है, बिना ओवन के बना हुआ खूबसूरत और स्वादिष्ट क्रिसमस स्पेशल केक। इस केक को वैसे लोग भी जिनके घर में ओवन ना हो बनाकर क्रिसमस डे सेलिब्रेट कर सकते हैं। तो इस क्रिसमस जरूर बनाएं बिना ओवन वाला क्रिसमस केक। यकीन मानिए आप को बिल्कुल फर्क नजर नही आएगा कि यह बिना ओवन में बना केक है। यहां आप देख सकते है, बिना ओवन का बना खूबसूरत और स्वादिष्ट केक बनाने का आसान तरीका।

बिना ओवन वाला केक बनाने की सामग्री

- 1.5 कप मैदा 
- 3/4 कप पिसा हुआ चीनी
- 1/3 कप ग्राम दही
- 1.5 टेबलस्पून बेकिंग पाउडर
- 1टेबलस्पून बेकिंग सोडा
- 1 टेबलस्पून वेनीला एसेंस 
- 1.5 टेबलस्पून विनेगर (सिरका)
- 1/3 कप रिफाइंड तेल
- 1/2 कप दूध
- व्हाइट चॉकलेट और डार्क चॉकलेट (सजाने के लिए)
- फ्रेश क्रीम

बिना ओवन वाला केक बनाने की विधि

- केक बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में नमक डालकर उसके ऊपर एक स्टैंड डालकर उसे एक बर्तन से ढककर गैस पर धीमी आंच    में 10 मिनट के लिए गर्म करें।
- दूसरी तरफ केक मोल्ड और बटर पेपर में अच्छी तरह रिफाइन लगाएं।
- अब एक बर्तन में तेल, दही, पिसा हुआ चीनी, वेनीला एसेंस डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- जब सारी चीजें अच्छी तरह से मिल जाए, तो उसमें मैदा, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा को छन्नी से चालकर बैटर में मिलाएं।
- जब सारी चीजें मिल जाए, तो उसमें ठंडा दूध डालकर फिर से उसे मिलाएं।
- बैटर अच्छी तरह से तैयार हो जाए, तो उसमें सिरका डालकर उसे फिर से मिलाएं।
- जब सिरका अच्छी तरह से मिल जाए, तो  उसे केक मोल्ड में डालकर पहले से गर्म किये गए बर्तन में धीमी आंच पर 45 से 50 मिनट तक   पकने दें।
- 45 से 50 मिनट बाद जब केक पक जाए, तो उसे एक बर्तन में ठंडा होने के बाद पलट कर उसके बटर पेपर को निकाल दें।
- केक को सजाने के लिए फ्रेश क्रीम को एक बर्तन में डालकर उसे हैंड ग्राइंडर से अच्छी तरह मिलाएं।
- अब एक बर्तन में चीनी और पानी डालकर उसे अच्छी तरह से मिला लें।
- जब केक ठंडा हो जाए, तो उसके ऊपर के लेयर को काटकर हटा दें।
- अब इसी तरह से केक के कई लेयर काट लें।
- काटे गए केक के लेयर में चीनी और पानी के घोल लगाकर उसके चारों तरफ क्रीम लगा दें।
- केक को ऊपर से सजाने के लिए व्हाइट चॉकलेट और डार्क चॉकलेट को मेल्ट कर उसका क्रिसमस ट्री बनाकर केक को सजाएं।

अगली खबर