Urad Dal Fry Tadka Recipe: घर पर आसानी से बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल उड़द दाल फ्राई तड़का, यहां पढ़ें पूरी रेसिपी

उड़द दाल फ्राई तड़का को आप रोटी और चावल दोनों के साथ सर्व कर सकते हैं। इसे बनाने में उड़द दाल का इस्तेमाल किया जाता है। इसे बनाना बेहद आसान है और यह बहुत स्वादिष्ट बनती है।

Dal Fry Recipe
Dal Fry Recipe 

दाल खाना सभी को पसंद होता है। यह हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन काफी मात्रा में पाई जाती है। दाल बनाना बहुत ही आसान होता है। उड़द दाल फ्राई तड़का को बनाकर लंच और डिनर में इस्तेमाल कर सकते हैं। उड़द में आयरन और विटामिन भरपूर मात्रा में पाई जाती है। तो आइए जाने उड़द दाल फ्राई तड़का बनाने का आसान तरीका।

उड़द दाल फ्राई तड़का बनाने की सामग्री

- 1 टेबलस्पून घी
- 1/2 टेबलस्पून कुटी हुई लौंग और ब्लैक पेपर पाउडर
- 1 चुटकी हींग 
- 1 टेबलस्पून जीरा
- 1 टेबलस्पून अदरक और लहसुन का पेस्ट 
- 1 कटी हुई हरी मिर्च
- 1 कटा हुआ प्याज
- 1 कटा हुआ टमाटर
- नमक (स्वादानुसार)
- 1/2 टेबलस्पून हल्दी पाउडर
- 1/2 टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1/4 टेबलस्पून धनिया पाउडर
- 1 टेबलस्पून गरम मसाला
- 1 कप उड़द दाल उबला हुआ
- बारीक कटा हुआ हरा धनिया (सजाने के लिए)

उड़द दाल फ्राई तड़का बनाने की विधि

- उड़द दाल फ्राई तड़का बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन को गैस पर रखकर गर्म करें।
- जब पैन गर्म हो जाए, तो उसमें धी, लौंग, ब्लैक पेपर पाउडर, हींग और जीरा डालकर उसको हल्का भुनें।
- जब सारी सामग्री अच्छी तरह भुन जाए, तो उसमें प्याज, टमाटर, अदरक-लहसुन का पेस्ट और नमक डालकर उसे फिर से भुनें।
- जब टमाटर हल्का गल जाए, तो उसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला पाउडर डालकर थोड़ी देर तक फिर से भुनें।
- जब सारे मसालें भुन जाए, तो उसमें उबला हुआ उड़द दाल डाल डालकर थोड़ी देर तक मसालें के साथ पकाएं।
- जब सारी सामग्री अच्छी तरह से पक जाए, तो उसमें थोड़ा सा हरा धनिया डाल दें।
- अब 2 मिनट बाद गैस के उसे उतार लें।
- उड़द दाल फ्राई तड़का  जब अच्छी तरह से पक जाए, तो उसे एक बर्तन में निकाल कर घी और हरा धनिया पत्ता के साथ सजाकर गर्म-गर्म सर्व करें।

अगली खबर