कुछ ही मिनट में बनकर तैयार हो जाता है चीज गार्लिक पुल अपार्ट ब्रेड, घर पर बनाने का जानिए आसान तरीका

चीज गार्लिक पुल अपार्ट ब्रेड को घर पर सिर्फ कुछ ही मिनट में बनाया जा सकता है। रेस्टोरेंट जैसा चीज गार्लिक पुल अपार्ट ब्रेड बनाने के लिए यहां आसान रेसिपी दी गई है।

Cheese garlic pull apart bread
Cheese garlic pull apart bread 

शाम की चाय के साथ या काम से ब्रेक लेकर अगर आपका मन कुछ चटपटा और चीजी खाने का कर रहा है तो आपको रेस्टोरेंट स्टाइल में चीज गार्लिक पुल अपार्ट ब्रेड जरूर खाना चाहिए। यह स्नेक्स इतना टेस्टी है कि इसे खाने के लिए हर कोई बेचैन रहता है। बच्चों को तो यह स्नेक्स बहुत पसंद आता है और वह अक्सर इसे खाने की जिद करते हैं। अब हमेशा तो रेस्टोरेंट जाकर इसे नहीं खाया जा सकता इसीलिए इस स्नेक्स को घर पर बनाना सही रहेगा। कई लोग सोचते हैं कि इस स्नेक्स को घर पर बनाने के लिए बहुत तामझाम करना पड़ेगा लेकिन ऐसा नहीं है आप आसान तरीके से स्नेक्स को अपने घर में सिर्फ 10 मिनट में बना सकते हैं।

यहां जानिए इस रेसिपी को बनाने का आसान तरीका

सामग्री

3 टेबलस्पून बटर

2 टेबलस्पून कटे हुए लहसुन

3 टेबलस्पून कटे हुए पारस्ले

1 टेबलस्पून चिल्ली फ्लेक्स

1 टेबलस्पून मिक्सड हर्ब्स

2 बर्गर बन

चीज गार्लिक पुल अपार्ट ब्रेड बनाने की विधि:

सबसे पहले 3 टेबलस्पून बटर में 2 टेबलस्पून कटे हुए लहसुन, 3 टेबलस्पून कटे हुए पारस्ले, 1 टेबलस्पून चिल्ली फ्लेक्स और 1 टेबलस्पून मिक्सड हर्ब्स डालिए और अच्छे से मिला दीजिए। अब अपने बर्गर बन को लीजिए और चाकू से बन को होरिजेंटल और वर्टिकल लाइनों में काटिए। बन को इस तरह से काटना है कि उसके टुकड़े अलग ना हो जाए। अब एक चम्मच की मदद से बटर वाले मिक्सचर को बन में डालिए। फिर बन का गैप भरने के लिए मोजेरिला चीज को पतले-पतले टुकड़ों में काटिए और गैप में भर दीजिए। अब अपने बन को 180 डिग्री सेल्सियस पर 10 मिनट के लिए ओवन में बेक कीजिए। 10 मिनट बाद ओवन से निकाल कर इसे सर्व कीजिए।


 

अगली खबर