Indian Army Bharti 2022: सेना भर्ती का नया नोटिफिकेशन जारी, जानिए किन पदों पर निकली है भर्ती

Indian Army Bharti 2022: भारतीय सेना की ओर से कई पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं और इसके लिए इच्छुक उम्मीदवारों की ओर से आवेदन मांगे गए हैं।

Indian Army Bharti 2022
भारतीय सेना भर्ती 2022 
मुख्य बातें
  • भारतीय सेना के अंदर कई पदों पर निकली है वैकेंसी।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर 11 मई 2022 से ऑनलाइन आवेदन।
  • यहां जानिए भारतीय सेना भर्ती को लेकर विवरण।

Indian Army Sarkari Naukri Bharti 2022: भारतीय सेना ने टेक्निकल ग्रैजुएट कोर्स के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सभी योग्य उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर 11 मई 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया की मदद से सिविल, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, एरोनॉटिकल, ऑटोमोबाइल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकॉम, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन और टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग स्ट्रीम में भर्ती होगी।

भारतीय सेना की इस भर्ती के अलावा हाल ही में एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा को लेकर भी एक अपडेट आया है और इसके एडमिट कार्ड को जारी कर दिया गया है। यहां पर इस संबंध में विस्तृत विवरण को चेक किया जा सकता है।

एसएससी जीडी कांस्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड 2021: कैसे करें डाउनलोड

  1. सभी शॉर्टलिस्ट किए उम्मीदवारों को कर्मचारी चयन आयोग जीडी कांस्टेबल परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in या crpfonline.com पर जाना होगा।
  2. जीडी कांस्टेबल पीईटी / पीएसटी एडमिट कार्ड लिंक / अधिसूचना पर क्लिक करें।
  3. लॉग इन करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन आईडी और जन्म तिथि दर्ज करें।
  4. आपका SSD GD PET / PST प्रवेश पत्र आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. भविष्य के संदर्भ के लिए एक कॉपी डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।

Also Read: India Post Bharti 2022: ग्रामीण डाक सेवक समेत कई पदों पर भर्ती, 38 हजार पदों पर बंपर वैकेंसी

उम्मीदवार को एसएससी जीडी कांस्टेबल परिणाम 2021 के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया गया है। सभी श्रेणी के लिए कट-ऑफ अंक की एक लिस्ट रिलीज की गई थी, जिसके आधार पर उम्मीदवारों को पीईटी / पीएसटी के लिए चुना गया था।

Also Read: Rajasthan Police Constable Admit Card: जारी हुआ राजस्थान पुलिस कांस्टेबल 2022 एडमिट कार्ड, देखें डायरेक्ट डाउनलोड लिंक

एसएससी जीडी कांस्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड 2021 को उम्मीदवारों द्वारा पीएसटी / पीईटी स्थल पर ले जाना चाहिए। इसके बिना उन्हें परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस पर बेहतर स्पष्टता के लिए एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।

अगली खबर