JEE Advanced 2022 Result: जेईई एडवांस रिजल्ट को लेकर सामने आई ये संभावित डेट, वेबसाइट jeeadv.ac.in पर होगा जारी

JEE Advanced Result Date 2022: जेईई एडवांस परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अपना रिजल्ट IIT JEE की आधिकारिक साइट jeeadv.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

JEE Advanced exam 2022 Result
JEE Advanced 2022 Result 
मुख्य बातें
  • जेईई की एडवांस परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को बेसब्री से है रिजल्ट का इंतजार।
  • आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर रिलीज होगा परीक्षा का परिणाम।
  • इन स्टेप्स के साथ चेक करें जेईई एडवांस रिजल्ट, जानिए संभावित डेट।

JEE Advanced 2022 Result Soon: जेईई एडवांस का परिणाम भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे की ओर से जल्द ही घोषित किए जाने की उम्मीद है। एक बार जारी होने के बाद, जेईई एडवांस का परिणाम jeeadv.ac.in पर उपलब्ध होगा। परिणाम रोल नंबर, जन्म तिथि और फोन नंबर के माध्यम से प्राप्त किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेईई एडवांस की आंसर की और रिजल्ट 11 सितंबर को जारी किया जाएगा।

जेईई एडवांस 2022 परीक्षा 28 अगस्त, 2022 को हुई थी। जेईई एडवांस 2022 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार बी.ई./बी.टेक एडमिशन के लिए होने वाली जेईई (मेन) 2022 परीक्षा पेपर के परिणाम में शीर्ष 2,50,000 सफल उम्मीदवारों (सभी श्रेणियों सहित) में शामिल थे।

IIT बॉम्बे ने शनिवार, 3 सितंबर को आधिकारिक वेबसाइट- jeeadv.ac.in पर जेईई एडवांस की आंसर की जारी की।

जेईई एडवांस 2022 परिणाम: ऐसे डाउनलोड करें

  1. जेईई एडवांस की आधिकारिक साइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर उपलब्ध जेईई एडवांस 2022 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  3. लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  4. आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई होगा।
  5. रिजल्ट चेक करें और पेज को डाउनलोड कर लें।
  6. आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Also Read: JEE Advanced 2022: जानें कब जारी होने जा रहा जेईई एडवांस्ड 2022 परिणाम? देखें अपडेट

जेईई एडवांस उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाता है जो देश में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान की सभी 23 शाखाओं में उपलब्ध बी.ई, बी.टेक और अन्य तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करना चाहते हैं। इस साल, IIT JEE परीक्षा IIT बॉम्बे की ओर से आयोजित की गई थी।

अगली खबर