Jobs in Bihar: बिहार में जल्‍द होगी 8000 पीटी शिक्षकों की भर्ती, शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान

8300 PT Teachers Recruitment in Bihar: जल्‍द ही बिहार राज्‍य में बंपर स्‍तर पर भर्ती होने जा रही है। बिहार में बड़े स्‍तर पर शारीरिक शिक्षा के अनुदेशकों की भर्ती की तैयारी हो रही है।

8300 PT Teachers Vacancy will come in Bihar
8300 PT Teachers Vacancy will come in Bihar  
मुख्य बातें
  • बिहार राज्‍य में बंपर स्‍तर पर भर्ती होने जा रही है
  • बिहार में बड़े स्‍तर पर शारीरिक शिक्षा के अनुदेशकों की भर्ती होगी
  • इस बात की जानकारी खुद बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने दी

8300 PT Teachers Recruitment in Bihar: सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले एवं शिक्षा महकमे में काम करने की इच्‍छा रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। जल्‍द ही बिहार राज्‍य में बंपर स्‍तर पर भर्ती होने जा रही है। बिहार में बड़े स्‍तर पर शारीरिक शिक्षा के अनुदेशकों की भर्ती की तैयारी हो रही है। बताया जा रहा है कि राज्‍य में पंचायत चुनाव के बाद इस भर्ती प्रक्रिया की कार्रवाई शुरू हो जाएगी।   

इस बात की जानकारी खुद बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने दी। विजय कुमार चौधरी ने विधानसभा में कहा कि 8300 शारीरिक शिक्षा अनुदेशकों की बहाली जल्‍द की जाने वाली है। इसके लिए पंचायत चुनाव के बाद पात्रता परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस खबर से लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के चेहरे खिल गए हैं और योग्‍य युवा तैयारी में जुट गए हैं। 

उर्दू और संस्‍कृति को बढ़ावा

इस भर्ती की जानकारी देने के साथ साथ बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने विधानसभा में बताया कि सरकार उर्दू भाषा के साथ ही संस्कृत विषय को बढ़ावा देने के लिए कटिबद्ध है। वहीं स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड में एक लाख 35 हजार से अधिक छात्रों को 2000 करोड़ का कर्ज उपलब्ध कराया गया है।

शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि 8300 शारीरिक शिक्षा अनुदेशकों की भर्ती में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी, वहीं उन्‍होंने कहा कि अब सभी नियुक्तियां पारदर्शी तरीके से हो रही है। पहले 37 हजार प्राथमिक विद्यालय थे जो बढ़कर 40 हजार से अधिक हो गए। मध्य विद्यालय 13500 से बढ़कर 29 हजार हो गए। पांच हजार से अधिक उच्चतर माध्यमिक स्कूल खोले गए। 

अगली खबर