SBI क्लर्क भर्ती के लिए sbi.co.in पर 5008 जूनियर एसोसिएट पदों की बंपर भर्ती, जानिए किस राज्य में कितनी वैकेंसी?

SBI Clerk Recruitment 2022 at sbi.co.in: भारतीय स्टेट बैंक की भर्ती को लेकर इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट - bank.sbi/careers या sbi.co.in के माध्यम से अपने आवेदन कर सकते हैं।

sbi clerk Sarkari Naukri notification 2022
एसबीआई सरकारी नौकरी 2022 
मुख्य बातें
  • भारतीय स्टेट बैंक में जूनियर एसोसिएट के पदों पर निकाली गई है बंपर वैकेंसी।
  • योग्य उम्मीदवार एसबीआई वेबसाइट bank.sbi/careers या sbi.co.in पर करें आवेदन।
  • जानिए पूरा विवरण, किस राज्य में निकली है कितनी वैकेंसी।

SBI Clerk Junior Associate Posts Recruitment 2022: एसबीआई यानी भारतीय स्टेट बैंक की ओर से लिपिक संवर्ग में जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान की मदद से कुल 478 बैकलॉग वैकेंसी और 5008 खाली पदों को भरा जाना है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट - bank.sbi/careers या sbi.co.in की मदद से अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 27 सितंबर, 2022 है।

उम्मीदवारों का चयन एक प्रारंभिक परीक्षा आधार पर किया जाएगा जो अस्थाई रूप से नवंबर में आयोजित की जाएगी और मुख्य परीक्षा जो दिसंबर 2022 / जनवरी 2023 (अस्थाई रूप से) में आयोजित की जाएगी।

एसबीआई क्लर्क भर्ती नोटिफिकेशन का डायरेक्ट लिंक: SBI Clerk Recruitment 2022 Notification 

एसबीआई क्लर्क भर्ती 2022: राज्यवार वैकेंसी विवरण

गुजरात - 353
कर्नाटक - 316
मध्य प्रदेश - 389
छत्तीसगढ़ - 92

पश्चिम बंगाल - 340
हिमाचल प्रदेश - 55 
जम्मू और कश्मीर - 35

उत्तर प्रदेश - 631
उत्तराखंड - 120
हरियाणा - 5
पंजाब - 130

दिल्ली - 32
महाराष्ट्र - 747
राजस्थान - 284
असम - 258

पांडिचेरी - 7
सिक्किम - 26
ओडिशा - 170

 तेलंगाना - 225
केरल - 270
तमिलनाडु - 355
 
लक्षद्वीप - 3
गोवा - 50
आंध्र प्रदेश - 15
मणिपुर - 28
 
मेघालय - 23
मिजोरम - 10
नागालैंड - 15
त्रिपुरा - 10

दमन और दीव - 4
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह - 10
कुल वैकेंसी - 5008

एसबीआई क्लर्क भर्ती 2022: आवेदन फीस
एससी / एसटी / पीडब्ल्यूबीडी / ईएसएम / डीईएसएम : छूट
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस : 750 रुपये

एसबीआई क्लर्क भर्ती 2022: आवेदन के स्टेप्स

  1. स्टेप 1: एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट - sbi.co.in पर जाएं। 
  2. स्टेप 2: वेबसाइट खोलने के बाद, उम्मीदवारों को अपना ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।
  3. स्टेप 3: अपना आवश्यक विवरण भरकर आवेदन करें और 'सबमिट' पर क्लिक करें।

चयन प्रक्रिया: चयन प्रक्रिया में एक ऑनलाइन परीक्षा (प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा) और निर्दिष्ट चयनित स्थानीय भाषा की परीक्षा शामिल होगी।

अगली खबर