07 जुलाई का अंकफल: जन्मांक 01 वालों की जॉब व व्यवसाय में होगी प्रगति, जानें अपना अंकफल

07 जुलाई 2021 का अंकफल। आज 07 जुलाई 2021 है। 07 का अंक संघर्ष के उपरांत धन व आर्थिक प्रगति का प्रतीक है। यह केतु का अंक है।

Ankfal 07 July
Ankfal 07 July 
मुख्य बातें
  • जन्‍मांक 02 - जॉब में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी।
  • जन्मांक 03- गुरु व भाग्य स्वामी सूर्य जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं।
  • जन्मांक 06- आज जॉब में उत्कर्ष का दिन है। व्यवसाय में  भाग्यांक 01 का सहयोग मिलेगा।

07 जुलाई 2021 का अंकफल। आज 07 जुलाई 2021 है। 07 का अंक संघर्ष के उपरांत धन व आर्थिक प्रगति का प्रतीक है। यह केतु का अंक है। यह अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। आज 07-07-2021का भाग्यांक 01 रहेगा। अंक 01 का स्वामी ग्रह सूर्य है। केतु, शुक्र, शनि व बुध परम मित्र हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 01 के मित्र अंक 02, 03 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

जन्मांक- 01 
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्य ग्रह व इस अंक का स्वामी ग्रह सूर्य है। केतु का सपोर्ट है। जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 01 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- उदर सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है।

जन्मांक 02
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- जॉब में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। नामांक 01 व 02 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

जन्मांक 03
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- गुरु व भाग्य स्वामी सूर्य जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। केतु व सूर्य व्यवसाय में उन्नति दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। 

जन्मांक 04
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 01 बैंकिंग व आई टी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में सूर्य से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

जन्मांक 05
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 01 व 03 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

जन्मांक 06
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- आज जॉब में उत्कर्ष का दिन है। व्यवसाय में  भाग्यांक 01 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

जन्मांक 07
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- अंक स्वामी केतु व भाग्य स्वामी सूर्य का सपोर्ट है। व्यवसाय में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। जॉब में सफलता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में श्वांश के रोगी सावधानी बरतें।

जन्मांक 08
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन जॉब में सफलता का है। शनि व सूर्य बहुत जल्द जॉब में बड़ी सफलता दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 

जन्मांक 09
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- जॉब में भाग्य स्वामी सूर्य व अंक स्वामी मंगल का सपोर्ट रहेगा। व्यवसाय व जॉब को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- उदर विकार की संभावना है।
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर