2021 Numerology predictions: 5 अंक के योग वाला है साल 2021, जानें जन्‍मांक पर असर, शुभ समय व उपाय

Ank Jyotish 2021 : 5 अंक के योग वाला साल 2021 क‍िस अंक के ल‍िए कैसा साब‍ित होगा, इसकी व‍िस्‍तृत जानकारी यहां बता रहे हैं। साथ ही जानें क‍ि आपके ल‍िए शुभ समय कब होगा और क्‍या उपाय आपको इस साल फलेंगे।

Ank Jyotish 2021, Janmank Rashifal 2021, 2021 Numerology predictions, Numerology predictions 2021 by date of birth, 2021 horoscope
2021 Numerology predictions 
मुख्य बातें
  • 2021 को म‍िलाएं तो 5 का योग बनता है
  • 2 और 4 अंक वाले सेहत को लेकर रहें अलर्ट
  • 7 और 8 अंक वालों को र‍िश्‍तों में म‍िलेगी सफलता

Numerology predictions for 2021 : 2020 में कोरोना से लॉकडाउन और भय व मंदी का माहौल देखने के बाद 2021 से सभी कुछ सकारात्‍मक द‍िखाने की उम्‍मीद लगाए हैं। 2021 का योग 5 अंक है और ये शुक्र तथा शनि से प्रभावित होता है। तो आपके जन्‍मांक पर ये अंक क्‍या प्रभाव डालेगा और साल में कब ये आपके ल‍िए शुभ समय लेकर आ रहा है। 

जानें 2021 जन्‍मांक 1 वालों के लिए कैसा रहेगा (Number 1  numerology horoscope for 2021)

जिस भी जातक का जन्म किसी भी वर्ष किसी भी माह दिनांक 01,10,19 या28  को हुआ है वो अंक 01 के जन्मांक में  आएंगे।अंक 01 का स्वामी ग्रह सूर्य है। सूर्य आत्मबल में वृद्धि करता है। राजनीति में सफलता देता है।प्रसिद्धि प्रदान करता है। भूमि  तथा धन प्रदान करता है। यह चल तथा अचल संपत्ति देता है।इस अंक के जातक सुन्दर शरीर वाले तथा जीवन में बहुत सफल होते हैं।सेना,पुलिस,सिविल सेवा, राजनीति,प्रबंधन तथा जमीन सम्बंधित व्यवसाय में यह जातक बहुत ही सफल होते हैं।इस वर्ष जन्मांक 01 के जातक सफलता के नए आयाम गढ़ेंगे।व्यवसाय तथा जाँब में सफल रहेंगे।यह वर्ष इनका उन्नतिकारक है।2021 अंक 05 से प्रभावित रहेगा।

1. स्‍वास्‍थ्‍य : यह वर्ष हेल्थ की दृष्टि से बहुत बेहतर नहीं रहेगा।मार्च व जून माह में रक्त विकार या नेत्र से समस्या आ सकती  है।ब्लड प्रेशर तथा शुगर के लोग एलर्ट रहेंगे।वाहन प्रयोग के प्रति अंक 08 यानी अगस्त में सचेत रहने का है।

2. जॉब : यह वर्ष जॉब में अगस्त व नवम्बर में विशेष प्रोग्रेस का है। डिया, फ़िल्म,टीवी, मैनेजमेंट तथा बैंकिंग फील्ड से जुड़े लोग खूब सफल रहेंगे। इस वर्ष जुलाई या अक्टूबर माह में जॉब में परिवर्तन दिखा रहा है। प्रशासनिक सेवा जे जुड़े जातक बहुत ही सफल रहेंगे। 17 अप्रैल तक का समय थोड़ा संघर्ष का है। जून से 19 दिसम्बर तक का समय बहुत शानदार है। यदि जॉब चेंज करना चाहते हैं तो मार्च व जून  का समय बेहतर है।

3.  लव लाइफ: लव लाइफ तथा दाम्पत्य जीवन-आपकी लव लाइफ बहुत शानदार रहेगी। इस वर्ष अप्रैल से नवम्बर के मध्य प्रेम की परिणती विवाह योग्य जातकों के लिये विवाह में है। आपका वैवाहिक जीवन इस वर्ष बहुत ही बेहतर रहेगा।

4. आर्थिक स्थिति : यह वर्ष धन की प्राप्ति व व्यय दोनों का है।इस वर्ष आप अगस्त व नवम्बर माह में जमीन या मकान खरीद सकते हैं। इस जन्मांक के जातक जो व्यवसाय में हैं व्यवसाय में नवीन कार्य से प्रसन्न रहेंगे।

5. शुभ समय : जनवरी,मार्च,जून,तथा नवम्बर का माह शुभ है।

6. उपाय : अंक 01 के स्वामी सूर्य की उपासना करें।

जानें 2021 जन्‍मांक 2 वालों के लिए कैसा रहेगा (Number 2  numerology horoscope for 2021)

जिस भी जातक का जन्म किसी भी वर्ष किसी भी माह दिनांक 02,11,20 या 29 को हुआ है वो अंक 02 के जन्मांक में  आएंगे।अंक 02 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है। चन्द्रमा अध्यात्म व आत्मबल में वृद्धि करता है। जाँब व राजनीति में सफलता देता है। आध्यात्मिक प्रसिद्धि प्रदान करता है। चन्द्रमा धन  तथा धर्म दोनों प्रदान करता है। यह चल तथा अचल संपत्ति देता है।इस अंक के जातक सुन्दर शरीर वाले तथा जीवन में बहुत सफल होते हैं।फ़िल्म,पत्रकारिता,सिविल सेवा, राजनीति,प्रबंधन तथा मेडिकल सम्बंधित व्यवसाय में यह जातक बहुत ही सफल होते हैं। इस वर्ष जन्मांक 02 के जातक सफलता के नए आयाम गढ़ेंगे।व्यवसाय तथा जाँब में सफल रहेंगे।यह वर्ष इनका उन्नतिकारक है।2021 अंक 05 से प्रभावित रहेगा।अंक 05 स्वामी ग्रह बुध है। 

1. स्‍वास्‍थ्‍य : यह वर्ष हेल्थ की दृष्टि से बहुत बेहतर  रहेगा। फरवरी व जून माह में रक्त विकार या शुगर से समस्या आ सकती है। ब्लड प्रेशर तथा हार्ट के  मरीज  एलर्ट रहेंगे। वाहन प्रयोग के प्रति मार्च व नवम्बर में सचेत रहने का समय है।

2. जॉब : यह वर्ष जॉब के लिए उन्नतिकारक है। अप्रैल,जून व नवम्बर माह जॉब में विशेष प्रोग्रेस का है। मीडिया,फ़िल्म,टीवी,मैनेजमेंट तथा बैंकिंग फील्ड से जुड़े लोग खूब सफल रहेंगे। इस वर्ष अगस्त या नवम्बर माह में जॉब में परिवर्तन दिखा रहा है। मीडिया व बैंकिंग सेवा जे जुड़े जातक बहुत ही सफल रहेंगे। 15 फरवरी  तक का समय थोड़ा संघर्ष का है। मई के बाद का समय बहुत शानदार है। यदि जॉब चेंज करना चाहते हैं तो मार्च व सितम्बर का समय बेहतर है।

3.  लव लाइफ : आपकी लव लाइफ बहुत शानदार रहेगी।इस वर्ष अप्रैल से नवम्बर के मध्य प्रेम की परिणती विवाहयोग्य जातकों के लिये विवाह में है।आपका वैवाहिक जीवन इस वर्ष बहुत ही बेहतर रहेगा।

4. आर्थिक स्थिति : यह वर्ष धन की प्राप्ति खूब है। धन का व्यय अच्छे कार्यों में है। इस वर्ष आप जुलाई व नवम्बर माह में जमीन या मकान खरीद सकते हैं। इस जन्मांक के जातक जो व्यवसाय में हैं व्यवसाय में नवीन कार्य से प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में कोई नई डील सितम्बर व नवम्बर में सम्भव है।

5. शुभ समय : जनवरी,मार्च,मई,तथा दिसंबर का माह शुभ है।

6. उपाय : अंक 02 के स्वामी चन्द्रमा की उपासना करें। शिव उपासना करते रहें।

जानें 2021 जन्‍मांक 4 वालों के लिए कैसा रहेगा (Number 4  numerology horoscope for 2021)

क 04 का स्वामीग्रह राहु है। जिस जातक का जन्म किसी भी माह तथा वर्ष में 4,13 या 22 को हुआ है वो अंक 04 के जन्मांक के प्रभाव में आएंगे।इस अंक के जातक तकनीकी तथा प्रबंधकीय फील्ड में बहुत सफल होते हैं। वे बहुत ही धार्मिक तथा आध्यात्मिक होते हैं।जिस भी कार्य को हाथ में लेते हैं उसको अंजाम तक पहुंचा कर के ही मानते हैं।धार्मिक गुरु होते हैं।विद्यालयों के प्रबंधक होते हैं।राजनीति के लिए यह अंक बहुत अनुकूल है।बैंकिंग,मीडिया,सिविल सेवा तथा न्यायिक सेवा में उच्च पदों को प्राप्त करते हैं।शनि ,शुक्र तथा बुध इसके परम मित्र है।अंक 08 इसका सबसे प्रिय मित्र अंक है ।2021 का अंक 05 है।05 का स्वामीग्रह  बुध है।बुध शनि व शुक्र का मित्र है।ऐसे जातक का शुभ रत्न गोमेद है।

1. स्‍वास्‍थ्‍य : स्वास्थ्य सुख में राहु का प्रभाव बहुत बेहतर नहीं है। बुध सितम्बर में थोड़ी परेशानी उत्पन्न कर सकता है।फरवरी तथा जून में हेल्थ के प्रति सचेत रहें।हड्डी तथा स्किन की समस्या आ सकती है। हार्ट के मरीजों के लिए जनवरी,मई तथा दिसंबर का महीना कष्टप्रद है।

2. जॉब :  छात्र इस वर्ष सफलता की प्राप्ति करेंगे।आफिस की तरफ से विदेश जाने का अवसर प्राप्त होगा। बैंकिंग,आई टी ,मीडिया तथा  मैनेजमेंट फील्ड के जातकों के लिए  यह समय बहुत अनुकूल है।मार्च से अगस्त के मध्य पदोन्नति या जाँब चेंज के अवसर बन सकते हैं।फिल्म,मीडिया तथा कारपोरेट  से संबंधित जातक लाभान्वित होंगे। आर्किटेक्ट व वकील सफल रहेंगे।

3.  लव लाइफ : इस वर्ष आपकी लव लाइफ सफल रहेगी।दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।जीवन साथी को 15 फरवरी तक  स्वास्थ्य से परेशानी हो सकती है।इस वर्ष प्रेम, विवाह का रूप लेगा,इसके लिए जनवरी से मई के बाद का समय अनुकूल है।आपके लव लाइफ के लिए जनवरी से मार्च तक का समय बेहतर है।

4. आर्थिक स्थिति : व्यवसाय इस वर्ष बेहतर है ।आर्थिक स्थिति अप्रैल के बाद बेहतर रहनी चाहिए।सितंबर व नवम्बर में जमीन व वाहन खरीद सकते हैं।

5. शुभ समय : मई से अगस्त व नवम्बर माह का शुभ है।

6. उपाय : गणेश जी की पूजा करें।बुध व शनि के बीज मंत्र का जप करें।गाय को बुधवार को पालक खिलाएं।

जानें 2021 जन्‍मांक 5 वालों के लिए कैसा रहेगा (Number 5  numerology horoscope for 2021)

जिस भी जातक का जन्म किसी भी वर्ष तथा किसी भी माह 05,14 तथा 23 तारीख को हुआ है वो जन्मांक 05 के प्रभाव में आएंगे।अंक 05 का स्वामी बुध होता है।इस जन्मांक के जातक प्रबंधकीय सेवा में उच्च पदों की प्राप्ति करते हैं।उच्च प्रशासनिक सेवाओं में होते हैं।राजनीति में उच्च पदों को प्राप्त करते हैं।न्यायिक सेवाओं में जाते हैं। शुक्र तथा शनि इसके मित्र ग्रह हैं। बुध वाणी का ग्रह है।ऐसे जातक बहुत प्रखर वक्ता होते हैं।इस वर्ष का अंक भी 05 है।

1. स्‍वास्‍थ्‍य : हेल्थ इस वर्ष बेहतर रहेगी। कई वर्षों बाद स्वास्थ्य सुख बेहतर हो जाएगा।मार्च में थोड़ी हेल्थ प्राब्लम की संभावना रहेगी।

2. जॉब : इस वर्ष आप जाँब में उन्नति करेंगे।मई से नवम्बर के मध्य विदेश जाने का सुअवसर प्राप्त होगा।जून ,जुलाई व अगस्त में पदोन्नति या जाँब चेंज के अवसर मिलेंगे।

3.  लव लाइफ : इस वर्ष 15 मई के बाद युवाओं को प्रेम में सफलता मिलेगी।विवाह के मार्ग प्रशस्त होंगे।वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।जनवरी व नवम्बर का समय विवाद का हो सकता है।जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति भी सितम्बर से फरवरी तक सावधान रहना होगा।

4. आर्थिक स्थिति: व्यवसाय में थोड़ी परेशानी रहेगी। फरवरी के बाद धन प्राप्ति के सुखद संयोग बनेंगे। जमीन या मकान क्रय करेंगे।वाहन भी खरीद सकते हैं।इस वर्ष स्वर्ण तथा हीरे के आभूषण भी लेंगे। धन का व्यय अच्छे कार्यों में होता रहेगा।

5. शुभ समय: मार्च से जून।अक्टूबर का भी महीना बेहतर है। इस वर्ष मई के बाद का समय बहुत श्रेयष्कर है।

6. उपाय : प्रतिदिन श्री सूक्त व  विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ कीजिये।प्रत्येक बुधवार को श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित कीजिये। प्रत्येक बुधवार गाय को पालक या हरा चारा खिलाएं।मूंग का दान कीजिए। गरीबों में हरा वस्त्र दान करें।

जानें 2021 जन्‍मांक 6 वालों के लिए कैसा रहेगा (Number 6  numerology horoscope for 2021)

जिस भी जातक का जन्म किसी भी वर्ष तथा किसी भी माह 06,15 तथा 24 तारीख को हुआ है वो जन्मांक 06 के प्रभाव में आएंगे।अंक 06 का स्वामी शुक्र होता है।इस जन्मांक के जातक बैंकिंग व प्रबंधकीय सेवा में उच्च पदों की प्राप्ति करते हैं।उच्च न्यायिक सेवाओं में होते हैं। विदेशों  में उच्च प्रबंधकीय पदों को प्राप्त करते हैं। कारपोरेट के उच्च सेवाओं में जाते हैं। बुध तथा शनि इसके मित्र ग्रह हैं। बुध वाणी का ग्रह है।ऐसे जातक बहुत प्रखर वक्ता होते हैं।शुक्र फ़िल्म का कारक ग्रह है।इस वर्ष का अंक  05 है।

1. स्‍वास्‍थ्‍य : हेल्थ इस वर्ष मिश्रित फलदायी रहेगा। कई वर्षों बाद स्वास्थ्य सुख बेहतर हो जाएगा। सितम्बर में थोड़ी हेल्थ प्राब्लम की संभावना रहेगी। इस वर्ष नेत्र का ऑपरेशन हो सकता है।

2. जॉब : इस वर्ष आप अप्रैल के बाद जाँब में उन्नति करेंगे। इस वर्ष विदेश जाने का सुअवसर प्राप्त होगा।फरवरी ,जुलाई व नवम्बर में पदोन्नति या जाँब चेंज के अवसर मिलेंगे।जाँब के दृष्टि से यह वर्ष बहुत ही टर्निंग ईयर  साबित होगा।

3.  लव लाइफ : इस वर्ष  युवाओं को प्रेम में सफलता मिलेगी। जून के बाद विवाह के मार्ग प्रशस्त होंगे।वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।जनवरी व मार्च का समय थोड़ा मानसिक विवाद  हो सकता है।जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति भी फरवरी तक सावधान रहना होगा।

4. आर्थिक स्थिति : व्यवसाय में प्रगति रहेगी। मार्च के बाद धन प्राप्ति के सुखद संयोग बनेंगे। इस वर्ष जून के बाद जमीन या मकान क्रय करेंगे। मार्च से जून के मध्य वाहन भी खरीद सकते हैं।इस वर्ष स्वर्ण तथा हीरे के आभूषण भी लेंगे। धन का व्यय धार्मिक यात्रा पर भी होगा।

5. शुभ समय : अप्रैल से सितम्बर का समय बेहतर है। नवम्बर का भी महीना आर्थिक दृष्टि से बहुत बेहतर है। 

6. उपाय : प्रतिदिन बजरंगबाण का पाठ कीजिये।प्रत्येक शुक्रवार को श्री सूक्त का पाठ करें।गणेश जी को दूर्वा अर्पित कीजिये।प्रत्येक शुक्रवार गाय को भोजन कराएं। शुक्रवार को चावल का दान कीजिए।सुगन्धित इत्र का प्रयोग करना भाग्यवृद्धि कारक है।

जानें 2021 जन्‍मांक 7 वालों के लिए कैसा रहेगा (Number 7  numerology horoscope for 2021)

अंक 07 का स्वामीग्रह केतु है। जिस जातक का जन्म किसी भी माह तथा वर्ष में 07,16 या 25 को हुआ है वो अंक 07 के जन्मांक के प्रभाव में आएंगे।इस अंक के जातक मेडिकल तथा प्रबंधकीय फील्ड में बहुत सफल होते हैं। वे बहुत ही कर्मयोगी तथा आध्यात्मिक होते हैं।जिस भी कार्य को हाथ में लेते हैं उसको अंजाम तक पहुंचा कर के ही मानते हैं।धार्मिक गुरु होते हैं।विद्यालयों के प्रबंधक होते हैं।राजनीति के लिए यह अंक बहुत अनुकूल। बैंकिंग,मीडिया,सिविल सेवा तथा पुलिस सेवा में उच्च पदों को प्राप्त करते हैं।शनि ,शुक्र तथा बुध इसके परम मित्र है।अंक 08 इसका सबसे प्रिय मित्र अंक है ।2021 का अंक 05 है।05 का स्वामीग्रह  बुध है।बुध शनि व शुक्र का मित्र है।ऐसे जातक का शुभ रत्न गोमेद है।

1. स्‍वास्‍थ्‍य : स्वास्थ्य सुख में केतु का प्रभाव बहुत बेहतर नहीं है। केतु जुलाई में थोड़ी परेशानी उत्पन्न कर सकता है।फरवरी तथा नवम्बर में हेल्थ में नेत्र रोग के प्रति सचेत रहें।हड्डी तथा उदर विकार की समस्या आ सकती है। शुगर के मरीजों के लिए सितम्बर तथा नवम्बर का महीना कष्टप्रद है।

2. जॉब : बैंकिग व मैनेजमेंट फील्ड से जुड़े लोग इस वर्ष सफलता की प्राप्ति करेंगे। सितम्बर के बाद आफिस की तरफ से विदेश जाने का अवसर प्राप्त होगा। मीडिया,आई टी , तथा फ़िल्म फील्ड के जातकों के लिए  यह समय बहुत अनुकूल है।इस वर्ष जाँब चेंज के अवसर बन सकते हैं। जाँब में प्रोमोशन से लाभान्वित होंगे।छात्र सफल रहेंगे।

3.  लव लाइफ : इस वर्ष आपकी लव लाइफ बहुत ही सफल रहेगी।दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।जीवन साथी को 15 फरवरी तक  स्वास्थ्य से परेशानी हो सकती है।इस वर्ष प्रेम, विवाह का रूप लेगा,इसके लिए जनवरी से मई के बाद का समय अनुकूल है।आपके लव लाइफ के लिए जनवरी से मार्च तक का समय बेहतर है।

4. आर्थिक स्थिति : व्यवसाय इस वर्ष बेहतर है ।आर्थिक स्थिति अप्रैल के बाद बेहतर रहनी चाहिए।सितंबर व नवम्बर में जमीन व वाहन खरीद सकते हैं।

5. शुभ समय : मई से अगस्त व नवम्बर माह का शुभ है।

6. उपाय : गणेश जी की पूजा करें। बुध व केतु के बीज मंत्र का जप करें। गाय को बुधवार को पालक खिलाएं। समय समय पर रुद्राभिषेक कराते रहें।

जानें 2021 जन्‍मांक 8 वालों के लिए कैसा रहेगा (Number 8  numerology horoscope for 2021)

अंक 08 का स्वामी शनि होता है। जिस भी जातक का जन्म किसी भी वर्ष व किसी भी माह के दिनांक 08,17 या 26 को हुआ है वो अंक 08 के जन्मांक में आएंगे।इस जन्मांक के जातक तकनीकी तथा प्रबंधकीय फील्ड में बहुत सफल होते हैं। ऐसे जातक बहुत ही धार्मिक तथा आध्यात्मिक होते हैं। जिस भी कार्य को हाथ में लेते हैं उसको अंजाम तक पहुंचा कर के ही मानते हैं। धार्मिक गुरु होते हैं।विद्यालयों के प्रबंधक होते हैं। राजनीति के लिए यह राशि बहुत अनुकूल है। बैंकिंग, मीडिया, सिविल सेवा तथा न्यायिक सेवा में उच्च पदों को प्राप्त करते हैं। शनि शुक्र तथा बुध का परम मित्र है। ऐसे जातकों का  शुभ रत्न नीलम है। 2021 का अंक 05 बुध का नेतृत्व करता है।

1. स्‍वास्‍थ्‍य : स्वास्थ्य सुख में इस वर्ष प्रसन्नता रहेगी। फरवरी में हेल्थ के प्रति सचेत रहें। श्वांस रोगियों को समस्या आ सकती है। शुगर तथा हार्ट के मरीजों के लिए अगस्त का महीना कष्टप्रद है।

2. जॉब : बैंकिंग व आईटी फील्ड के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आफिस की तरफ से विदेश जाने का अवसर प्राप्त होगा।आई टी , मीडिया तथा मैनेजमेंट फील्ड के जातकों के लिए 17 जून के बाद का समय बहुत अनुकूल है।16 मार्च से 17 नवम्बर के बीच पदोन्नति या जाँब चेंज के अवसर बन सकते हैं।फिल्म तथा टीवी इंडस्ट्री  से संबंधित जातक लाभान्वित होंगे।

3.  लव लाइफ : मैरेड लाइफ सफल रहेगी।अविवाहित लोगों का लव लाइफ सुखद रहेगा।जीवन साथी को जुलाई,सितम्बर तथा नवम्बर में स्वास्थ्य से परेशानी हो सकती है।इस वर्ष प्रेम, विवाह का रूप लेगा,इसके लिए मई से दिसंबर तक का समय अनुकूल है।आपके लव लाइफ के लिए अप्रैल से नवम्बर तक का समय बहुत अच्छा नहीं है।

4. आर्थिक स्थिति : अप्रैल तथा जून में पैतृक धन मिलने की व्यवस्था बनेगी।इस वर्ष व्यवसाय भी ठीक रहेगा।आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।

5. शुभ समय : अप्रैल व जून के समय अच्छा है।सितम्बर व नवम्बर में व्यवसाय शुभ रहेगा।

6. उपाय : शनिवार को पीपल को जल दें व उसकी पूजा करें।हनुमान जी की पूजा करते रहें।श्री कृष्ण उपासना करें।

जानें 2021 जन्‍मांक 9 वालों के लिए कैसा रहेगा (Number 9  numerology horoscope for 2021)

जिस भी जातक का जन्म किसी भी वर्ष किसी भी माह दिनांक 09,18 या 27  को हुआ है वो अंक 09 के जन्मांक में  आएंगे।अंक 09 का स्वामी ग्रह मंगल है। मंगल आत्मबल में वृद्धि करता है। राजनीति में सफलता देता है।प्रसिद्धि प्रदान करता है। भूमि  तथा धन प्रदान करता है। यह चल तथा अचल संपत्ति देता है।इस अंक के जातक सुन्दर शरीर वाले तथा जीवन में बहुत सफल होते हैं।सेना,पुलिस,सिविल सेवा, राजनीति,प्रबंधन तथा जमीन सम्बंधित व्यवसाय में यह जातक बहुत ही सफल होते हैं।इस वर्ष जन्मांक 09 के जातक सफलता के नए आयाम गढ़ेंगे।व्यवसाय तथा जाँब में सफल रहेंगे।यह वर्ष इनका उन्नतिकारक है।2021 अंक 05 से प्रभावित रहेगा।05 का स्वामीग्रह बुध है।

1. स्‍वास्‍थ्‍य : इस वर्ष मार्च तक का समय हेल्थ की दृष्टि से बहुत बेहतर नहीं रहेगा।मई में रक्त विकार या नेत्र से समस्या आ सकती  है।ब्लड प्रेशर तथा शुगर के लोग एलर्ट रहेंगे।वाहन प्रयोग के प्रति अंक 09 यानी सितम्बर में सचेत रहने का है।


2. जॉब : यह वर्ष जाँब में जून व नवम्बर में विशेष प्रोग्रेस का है।मीडिया,फ़िल्म,टीवी,मैनेजमेंट तथा बैंकिंग फील्ड जे सम्बद्ध लोग खूब सफल रहेंगे।इस वर्ष फरवरी या अक्टूबर माह में जाँब में परिवर्तन दिखा रहा है।प्रशासनिक सेवा जे जुड़े जातक बहुत ही सफल रहेंगे। 18मई  तक का समय थोड़ा संघर्ष का है। मई से 18 दिसम्बर तक का समय बहुत शानदार है।यदि जाँब चेंज करना चाहते हैं तो सितम्बर का समय बेहतर है।

3.  लव लाइफ: आपकी लव लाइफ बहुत शानदार रहेगी।इस वर्ष मई से नवम्बर के मध्य प्रेम की परिणती विवाहयोग्य जातकों के लिये विवाह में है।आपका वैवाहिक जीवन इस वर्ष बहुत ही बेहतर रहेगा।

4. आर्थिक स्थिति : यह वर्ष धन की प्राप्ति व निवेश दोनों का है।इस वर्ष आप सितम्बर व नवम्बर माह में जमीन या मकान खरीद सकते हैं।इस जन्मांक के जातक जो व्यवसाय में हैं व्यवसाय में नवीन कार्य से प्रसन्न रहेंगे।

5. शुभ समय : फरवरी,सितम्बर तथा नवम्बर का माह शुभ है।

6. उपाय : अंक 09 के स्वामी मंगल का जप करें।हनुमान जी की उपासना करें।लाल फलों का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर