Panchang Today, 04 फरवरी 2022 का पंचांग: धन प्राप्ति के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ, जानें शुक्रवार का शुभ पंचांग

04 February 2022 ka Panchang: पंचांग से जानिए शुक्रवार के दिन के राहुकाल और शुभ समय। 04 फरवरी 2022 की क्या रहने वाली हैं ग्रह स्थितियां?

Panchang tithi in hindi Aaj ka Panchang 04 February 2022 today
04 फरवरी आज का पंचांग 
मुख्य बातें
  • आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करें।
  • आज चावल व सफेद वस्त्र के दान का भी बहुत महत्व है।
  • पढ़ें शुक्रवार का पंचांग और जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त।

04 February 2022 ka Panchang: आज माघ माह शुक्ल पक्ष की चतुर्थी है। आज वैभव लक्ष्मी का व्रत है व पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज असत्य ना बोलें। दान पुण्य करें। आज चावल व सफेद वस्त्र के दान का भी बहुत महत्व है। आज  विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री सूक्त का पाठ करें। धन प्राप्ति के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शुक्रवार है। 

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 04 फरवरी 2022 (Today Panchang)

दिनांक 04 फरवरी 2022
दिवस शुक्रवार
माह माघ शुक्ल पक्ष
तिथि चतुर्थी
सूर्योदय 07:10 am
सूर्यास्त 06:02 pm
नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद
सूर्य राशि मकर
चन्द्र राशि कुम्भ 10:03 am तक फिर मीन
करण वणिज
योग शिव
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  12:14 am से 12:56 pm तक
विजय मुहूर्त 02:43 pm से 03:09 pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:54 pm से 06:20 pm तक

राहुकाल का समय प्रातःकाल 10:30 बजे से 12 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर