Panchang Today, 10 नवंबर 2021 का पंचांग: आज ये समय है बेहद अशुभ, भूलकर भी ना करें कोई शुभ काम

10th November 2021 ka Panchang: पंचांग से जानिए बुधवार के दिन के शुभ समय और राहुकाल। 10 नवंबर की क्या रहेंगी ग्रह स्थितियां?

Aaj Ka panchang 10th November 2021 Hindi sunset and sunrise time, today panchang for 10th November 2021, 10 नवंबर 2021 का पंचांग
10 नवंबर 2021 का पंचांग 
मुख्य बातें
  • आज कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की खष्ठी तथा उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है।
  • आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है।
  • पढ़ें 10 नवंबर का पंचांग और जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त।

10 November 2021 ka Panchang: आज कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की खष्ठी तथा उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता पार्वती जी की पूजा भी करें। आज हनुमान जी की पूजा करें। आज छठ पूजा है। दान का बहुत महत्व है। रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें व भैरो स्तोत्र का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज बुधवार है। आज बुध व शनि के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 10 नवंबर 2021 (Today Panchang)

दिनांक 10 नवंबर 2021
दिवस बुधवार
माह कार्तिक, शुक्ल पक्ष
तिथि खष्ठी 08:26 am तक फिर सप्तमी
सूर्योदय 06:39 am
सूर्यास्त 05:29 pm
नक्षत्र उत्तराषाढ़ा
सूर्य राशि तुला
चन्द्र राशि मकर
करण तैतिल
योग शूल
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  नहीं है।
विजय मुहूर्त 02:45 pm से 03:38 pm तक।
गोधुली मुहूर्त 07:05 pm से 07:29 pm तक।

आज राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक। इस समय कोई भी शुभ कार्य करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर