Panchang Today, 11 नवंबर 2021 का पंचांग: बजरंगबाण के 09 बार पाठ करने का है अनन्त पुण्य, जानें आज का शुभ मुहूर्त

11th November 2021 ka Panchang: पंचांग से जानिए आज के दिन के शुभ समय और राहुकाल। 11 नवंबर की क्या रहेंगी ग्रह स्थितियां?

Aaj Ka panchang 11th November 2021 Hindi sunset and sunrise time, today panchang for 11th November 2021, 11 नवंबर 2021 का पंचांग
11 नवंबर 2021 का पंचांग 
मुख्य बातें
  • आज गुरु व मंगल के बीज मंत्र के जप का दिवस है।
  • आज विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
  • बजरंगबाण के 09 बार पाठ करने का अनन्त पुण्य है।

11 November 2021 ka Panchang: आज कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की सप्तमी है।आज गोपाष्टमी का पावन पर्व है।आज श्रवण नक्षत्र है।आज गणेश जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें।  माता तारा की उपासना करें। आज दान का बहुत महत्व है।आज विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।  बजरंगबाण के 09 बार पाठ करने का अनन्त पुण्य है।

आज गुरुवार है।आज गुरु व मंगल के बीज मंत्र के जप का दिवस है। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 11 नवंबर 2021 (Today Panchang)

दिनांक 11 नवंबर 2021
दिवस गुरुवार
माह कार्तिक, शुक्ल पक्ष
तिथि सप्तमी
सूर्योदय 06:44am
सूर्यास्त 05:26 pm
नक्षत्र श्रवण
सूर्य राशि तुला
चन्द्र राशि मकर
करण वणिज
योग वृद्धि
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:58am से 12:56pm तक 
विजय मुहूर्त 02:43pm से 03:38pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:09pm से 07:32pm तक

आज राहुकाल दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक। इस समय कोई भी शुभ कार्य करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर