Panchang Today, 14 जनवरी 2022 का पंचांग: शुक्रवार को है मकर संक्रांति, जानें इस दिन का शुभ और अशुभ मुहूर्त

14 January 2022 ka Panchang: पंचांग से जानिए शुक्रवार के दिन के राहुकाल और शुभ समय। 14 जनवरी 2022 की क्या रहने वाली हैं ग्रह स्थितियां?

Panchang tithi in hindi Aaj ka Panchang 14 January 2022 today
14 जनवरी का पंचांग 
मुख्य बातें
  • आज मकर संक्रांति का पावन पर्व है।
  • आज तिल दान के साथ कम्बल दान का भी बहुत महत्व है
  • आज दुर्गासप्तशती के पाठ करने का अनन्त पुण्य है।

14 January 2022 Ka Panchang: आज 2078 आनंद, विक्रम संवत पौष माह शुक्ल पक्ष की द्वादशी व मकर संक्रांति का पावन पर्व है। आज रोहिणी नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ दुर्गा जी की पूजा भी करें। आज मकर संक्रांति का पावन पर्व है। महायोगी गुरु गोरक्षनाथ जी को आज खिचड़ी अर्पित की जाती है। गुरु गोरखनाथ जी सबकी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। आज उनकी उपासना करें। आज खिचड़ी खाएं व  दान पुण्य करें। आज तिल दान के साथ कम्बल दान का भी बहुत महत्व है। व शिव जी की विधिवत पूजा करें व शिवपुराण का पाठ करें। आज दुर्गासप्तशती के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शुक्रवार है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 14 जनवरी 2022 (Today Panchang)

दिनांक 14 जनवरी 2022
दिवस शुक्रवार
माह पौष, शुक्ल पक्ष
तिथि एकादशी
सूर्योदय 07:15 am
सूर्यास्त 05:46 pm
नक्षत्र रोहिणी
सूर्य राशि धनु 02:43pm तक फिर मकर
चन्द्र राशि वृष
करण बव
योग शुक्ल
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:55 am से 12:53 pm तक। 
विजय मुहूर्त 02:43 pm से 03:36 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:03 pm से 07:29 pm तक

राहुकाल का समय प्रातःकाल 10:30 बजे से 12 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर