16 मई 2022 का पंचांग: धार्मिक पुस्तक के दान का है बहुत महत्व, श्री रामचरितमानस का करें पाठ

Aaj ka Panchang 16 May 2022:आज धार्मिक पुस्तक के दान का बहुत महत्व है। श्री रामचरितमानस का पाठ करें। आज दान  का अनन्त पुण्य है। यहां पढ़ें सोमवार का पंचांग और जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त।

 पंचांग, aaj ka panchang
पंचांग, aaj ka panchang 
मुख्य बातें
  • माता पार्वती जी की स्तुति करें।
  • धार्मिक पुस्तक के दान का बहुत महत्व है।
  • श्री रामचरितमानस का पाठ करें।

16 May 2022 Ka Panchang:आज वैशाख माह शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है तथा विशाखा नक्षत्र है।आज बुध पूर्णिमा है। वैशाख पूर्णिमा का पावन व्रत रहें।आज दुर्गा जी की उपासना के साथ भगवान शिव जी की पूजा भी करें। आज सोमवार का व्रत रहें।माता दुर्गा की उपासना करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें।शिवपुराण के पाठ का आज बहुत महत्व है।शिव मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें।

माता पार्वती जी की स्तुति करें। आज धार्मिक पुस्तक के दान का बहुत महत्व है। श्री रामचरितमानस का पाठ करें। आज दान  का अनन्त पुण्य है।आज सोमवार है , शिव पूजा के साथ साथ तंत्र में महामृत्युंजय मंत्र के उपासना का महान दिवस है।

ये भी पढ़ें: शनिवार के दिन इन वस्तुओं की न करें खरीददारी, झेलना पड़ सकता है नुकसान 

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 16 मई 2022 (Today Panchang)

दिनांक 16 मई 2022  
दिवस सोमवार
माह वैशाख,शुक्ल पक्ष
तिथि पूर्णिमा 
सूर्योदय

05:30am

सूर्यास्त 07:05 pm
नक्षत्र विशाखा
सूर्य राशि मेष
चन्द्र राशि

तुला 07:55am तक फिर वृश्चिक

करण

बव

योग

वरीयान

अभिजीत मुहूर्त  11:57am से 12:49pm तक
विजय मुहूर्त

02:24pm से 03:15pm तक

गोधुली मुहूर्त -06:04pm से 06:35pm तक

राहुकाल का समय  प्रातःकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर