Panchang Today, 21 दिसंबर 2021 का पंचांग: आज करें मंगल व शनि के बीज मंत्र का जप, जानें मंगलवार का शुभ- अशुभ मुहूर्त

21th December 2021 ka Panchang: पंचांग से जानिए मंगलवार के दिन के राहुकाल और शुभ समय। 21 दिसंबर की क्या रहेंगी ग्रह स्थितियां?

Panchang muhurat Aaj ka Panchang 21 December 2021 today panchang tithi in hindi shubh
पंचांग, aaj ka panchang 
मुख्य बातें
  • रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें व भैरो स्तोत्र का पाठ करें।
  • राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।
  • जानें मंगलवार का शुभ और अशुभ मुहूर्त।

21 December 2021 ka Panchang: आज पुष्य माह कृष्ण पक्ष की द्वितीया  तथा पुनर्वसु नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता पार्वती जी की पूजा भी करें। आज हनुमान जी की पूजा करें। मंगलवार को दान का बहुत महत्व है। रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें व भैरो स्तोत्र का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज मंगल व शनि के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 21 दिसंबर 2021 (Today Panchang)

दिनांक 21 दिसंबर 2021
दिवस मंगलवार
माह पुष्य, कृष्ण पक्ष
तिथि द्वितीया
सूर्योदय 07:09 am
सूर्यास्त 05:29 pm
नक्षत्र पुनर्वसु
सूर्य राशि धनु
चन्द्र राशि मिथुन 03:47pm तक फिर कर्क
करण गरज
योग ब्रम्ह
शुभ मुहूर्त- अभिजीत   03 pm से 04:30 pm तक
विजय मुहूर्त  02:45 pm से 03:38 pm तक
गोधुली मुहूर्त  07:05pm से 07:29pm बजे तक 

राहुकाल का समय- दोपहर12 बजे से 01:30 बजे तक है। इस दौरान किसी शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर