25 मई 2022 का पंचांग: हनुमान जी व गणेश जी की स्तुति करें, जानें बुधवार का शुभ मुहूर्त

Aaj ka Panchang 25 May 2022: हनुमानबाहुक व गणेश स्तोत्र के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें। आज व्रत रखने का महान दिवस है। यहां पढ़ें बुधवार का पंचांग और जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त।

Aaj ka Panchang 25 May 2022
Aaj ka Panchang 25 May 2022 
मुख्य बातें
  • हनुमानबाहुक व गणेश स्तोत्र के पाठ का आज बहुत महत्व है।
  • आज मूंग के दान का बहुत महत्व व पुण्य है।
  • पढ़ें बुधवार का पंचांग और जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त।

25 May 2022 Ka Panchang: आज ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष की दशमी है। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र है। आज गणेश जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज मंगलवार व्रत  का पारण करें। सुंदरकांड का पाठ करें। हनुमानबाहुक व गणेश स्तोत्र के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। हनुमान जी व गणेश जी की स्तुति करें। आज मूंग के दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज व्रत रखने का महान दिवस है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: जानें कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें 25 मई का राशिफल

आज का पंचांग 25 मई 2022 (Today Panchang)

दिनांक 25 मई 2022  
दिवस बुधवार
माह ज्येष्ठ, कृष्ण पक्ष
तिथि दशमी10:32 am तक फिर एकादशी
सूर्योदय

 05:27 am

सूर्यास्त 07:12 pm
नक्षत्र उत्तराभाद्रपद
सूर्य राशि वृष
चन्द्र राशि

 मीन

करण

विष्टि

योग

प्रीति

ये भी पढ़ें: जानें आपके लिए कैसा रहेगा मई का महीना, पढ़ें मासिक राशिफल

अभिजीत मुहूर्त  नही  है।
विजय मुहूर्त 02:27 pm से 03:19 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:17 pm से 06:35 pm तक

राहुकाल का समय दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर