26 मार्च 2022 का पंचांग: तिल व उड़द का दान करें, पढ़ें शनिवार का पंचांग

26 March 2022 ka Panchang: पंचांग से जानिए शनिवार के दिन के राहुकाल और शुभ समय। 26 मार्च 2022 की क्या रहने वाली हैं ग्रह स्थितियां?

panchang tithi in hindi Panchang shubh muhurat Aaj ka Panchang 26 March 2022 today -
पंचांग, aaj ka panchang 
मुख्य बातें
  • आज चैत्र माह कृष्ण पक्ष की नवमी है।
  • आज भगवान शिव की उपासना के साथ दुर्गा माता की पूजा भी करें।
  • पढ़ें शनिवार का पंचांग और जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त।

26 March 2022 ka Panchang: आज चैत्र माह कृष्ण पक्ष की नवमी है। नवमी के अवसर पर रात्रि में कई तांत्रिक पूजाएं की जाती हैं। बंगलामुखी अनुष्ठान प्रारंभ करने का आज शुभ समय है। आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है। आज भगवान शिव की उपासना के साथ दुर्गा माता की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज तिल व उड़द दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में माता दुर्गा जी की पूजा करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज चन्द्रमा धनु राशि में है जिससे गुरु बीज मंत्र के जप करने का अनन्त पुण्य रहेगा।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: पढ़ें अपना 26 मार्च का राशिफल, जानें कैसा रहेगा दिन

आज का पंचांग 26 मार्च 2022 (Today Panchang)

दिनांक 26 मार्च 2022
दिवस शनिवार
माह चैत्र, कृष्ण पक्ष
तिथि नवमी
सूर्योदय 06:18 am
सूर्यास्त 06:34 pm
नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा
सूर्य राशि मीन
चन्द्र राशि धनु 08:29 pm तक फिर मकर
करण तैतिल
योग

परिघ

ये भी पढ़ें:  ऐसे ‌करें शनिदेव को प्रसन्न, जानें शनिवार व्रत कथा, पूजा विधि, आरती और महत्व

शुभ मुहूर्त- अभिजीत   12:11 am से 12:57 pm तक
विजय मुहूर्त 02:26 pm से 03:17 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:09 pm से 06:28 pm तक

राहुकाल का समय प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर