Panchang Today, 29 दिसंबर 2021 का पंचांग: आज श्री विष्णुसहस्रनाम के पाठ करने से मिलेगा उत्तम फल, पढ़ें बुधवार का पंचांग

29 December 2021 ka Panchang: पंचांग से जानिए बुधवार के दिन के राहुकाल और शुभ समय। 29 दिसंबर की क्या रहेंगी ग्रह स्थितियां?

Panchang muhurat Aaj ka Panchang 29 December 2021 today panchang tithi in hindi shubh muhurat
आज का पंचांग, 29 दिसंबर 2021 
मुख्य बातें
  • आज पुष्य माह कृष्ण पक्ष की नवमी है।
  • आज दान पुण्य करें जिसमें अन्न दान का बहुत महत्व है।
  • पढ़ें आज का पंचांग, जानें बुधवार का शुभ- अशुभ मुहूर्त।

29 December 2021 ka Panchang: आज पौष माह कृष्ण पक्ष की दशमी है 04:15 pm के बाद एकादशी है। आज गणेश जी को प्रसन्न करने  का पावन व्रत है। स्वाती नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। बुधवार के दिन उड़द दान करने का अनन्त पुण्य है। अन्न दान का बहुत महत्व है। आज दुर्गासप्तशती का पाठ करें। किसी विशेष मनोकामना पूर्ति हेतु श्री विष्णुसहस्रनाम के पाठ करने का उत्तम फल है। आज बुधवार है। बुध व शुक्र के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 29 दिसंबर 2021 (Today Panchang)

दिनांक 29 दिसंबर 2021
दिवस बुधवार
माह पौष, कृष्ण पक्ष
तिथि दशमी
सूर्योदय 07:14 am
सूर्यास्त 05:35 pm
नक्षत्र स्वाती
सूर्य राशि धनु
चन्द्र राशि तुला
करण विष्टि
योग सुकर्मा
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  नहीं है। 
विजय मुहूर्त 02:47 pm से 03:36 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:14 pm से 07:33 pm तक

राहुकाल का समय दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक है। किसी शुभ काम को करने से इस दौरान परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर