अंक ज्योतिष, 29 दिसंबर 2021: आज अच्छी रहेगी 09 अंक वालों की सेहत, जानें कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें बुधवार का अंकफल

Ank rashifal, Today Numerology 29 December 2021: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार अंक राशिफल। अंक ज्योतिष के अनुसार, कैसा रह सकता है आज का दिन?

 Numerology horoscope Ank jyotish rashifal 29 December 2021
29 दिसंबर 2021 अंक राशिफल 
मुख्य बातें
  • 05 अंक वालों के किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
  • 06 अंक वाले बीपी के मरीज सावधानी बरतें।
  • जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, पढ़ें बुधवार का अंकफल।

आज का अंकफल, 29 दिसंबर 2021: आज 29 दिसंबर 2021 है। 29 का संयुक्त अंक 02 चंद्रमा व 09 मंगल  का प्रतीक है। यह संयुक्त अंक कर्म, धर्म व आध्यात्मिक योग का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही मंगलकारी होता है। कभी कभी यह अंक बहुत संघर्ष के बाद सफलता देता दिखता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। यह एकल अंक 02 के जैसा कार्य करेगा। 02 का स्वामीग्रह चन्द्रमा है। आज 29-12-2021 का भाग्यांक 01 रहेगा। अंक 01 का स्वामी ग्रह सूर्य है। अंक 01 के मित्र अंक 02, 03 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

29 दिसंबर का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में अंक 01 व 03 की हेल्प से प्रगति होगी। 02 नामांक का अधिकारी आपको जॉब में प्रमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- चन्द्रमा व सूर्य कफ रोग से परेशानी दे सकता है। चावल का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 09 
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में सफलता रहेगी। नामांक 01 व 02 का व्यक्ति जॉब में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- इस अंक का स्वामी गुरु व भाग्य स्वामी सूर्य जॉब में नवीन पद का अवसर दे सकते हैं। मित्रों के सपोर्ट से व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 01 बैंकिंग व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 05 व 08 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में जन्मांक 03 व 07 से लाभ मिलेगा। जॉब में नामांक 03 के उच्चधिकारी के सपोर्ट से प्रोमोशन के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- आज जॉब में उत्कर्ष का दिन है। व्यवसाय में भाग्यांक 01 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- जॉब में नामांक 03 व 05 के उच्चाधिकारी आपके सपोर्ट में हैं। व्यवसाय में प्रगति है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में श्वांश के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- शनि व सूर्य मित्र नहीं हैं। आज का दिन जॉब में पद परिवर्तन की तरफ प्रयास का है। चन्द्रमा व सूर्य बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में सूर्य,चन्द्रमा व मंगल का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 01 व 02 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहनी चाहिए। सूर्य से जुड़े द्रव्यों गुड़ व मसूर का दान करें

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर