Panchang Today, 30 अक्टूबर 2021 का पंचांग: आज बुध व शनि के बीज मंत्र के जप का दिवस है, जानिए आज के शुभ- अशुभ मुहूर्त

30th October 2021 ka Panchang: पंचांग से जानिए शुक्रवार के दिन के शुभ और अशुभ समय काल। 30 अक्टूबर को क्या रहेंगी ग्रह स्थितियां?

Aaj Ka panchang 30th October 2021 Hindi sunset and sunrise time, today panchang for 30th October 2021, 30 अक्टूबर 2021 का पंचांग
30 अक्टूबर 2021 का पंचांग 
मुख्य बातें
  • आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है।
  • राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।
  • जानें शनिवार का शुभ और अशुभ मुहूर्त।

30 October 2021 ka Panchang: आज कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की नवमी तथा आश्लेषा नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। शनिवार का व्रत रहें। दान पुण्य करें। आज उड़द दान का बहुत महत्व है। रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें व भैरो स्तोत्र का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शनिवार है। आज बुध व शनि के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 30 अक्टूबर 2021 (Today Panchang)

दिनांक 30 अक्टूबर 2021
दिवस शनिवार
माह कार्तिक, कृष्ण पक्ष
तिथि नवमी
सूर्योदय 06:36 am
सूर्यास्त 05:51 pm
नक्षत्र आश्लेषा
सूर्य राशि तुला
चन्द्र राशि कर्क 01 pm तक फिर सिंह
करण गर
योग शुक्ल
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:58 am से 12:54 pm तक
विजय मुहूर्त 02:45 pm से 03:38 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:05 pm से 07:29 pm तक

आज राहुकाल-प्रातःकाल  09 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा। इस समय के दौरान कोई भी शुभ कार्य करने से बचना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर