Garuda Purana: जीवन में यदि होना है सफल, आज ही इन आदतों का कर दें त्याग

Garuda Purana Gyan: व्यक्ति में कितना भी ज्ञान और टैलेंट क्यों न हो लेकिन उसकी कुछ गलत आदतों के कारण वह जीवन में सफलता हासिल नहीं कर पाता। यदि आप चाहते हैं कि जीवन में सफलता हासिल हो तो आज ही इन बुरी आदतों को गुडबाय कह दें।

Garuda Purana Gyan
गरुड़ पुराण  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • नकारात्मक सोच से व्यक्ति को रहना चाहिए दूर
  • गरुड़ पुराण में है 279 अध्याय और 1800 श्लोक
  • सफलता का पहला मंत्र है सकारात्मक सोच

Garuda Purana Success and Happiness Life Mantra: वैष्णव संप्रदाय से संबंधित गरुड़ पुराण एक ऐसा ग्रंथ है, जिसमें जीवन को बेहतर बनाने के लिए आचार कांड का वर्णन किया गया है। गरुड़ पुराण में जीवन और मृत्यु ही नहीं बल्कि मृत्यु के बाद की घटनाओं के बारे में भी वर्णन किया गया है। गरुड़ पुराण सनातन धर्म का एक ऐसा ग्रंथ है, जिसमें भगवान विष्णु के 24 अवतारों का वर्णन ठीक ऐसा किया गया है जैसा की श्रीमद्भागवत गीता में है। जीवन में सफलता प्राप्त करने और सुखी जीवन के लिए हर व्यक्ति को इस ग्रंथ के बारे में जरूर जानना चाहिए।

गरुड़ पुराण में 279 अध्याय और 1800 श्लोक हैं। इसमें बताया गया है कि क्यों पर्याप्त ज्ञान और टैलेंट होने के बावजूद भी कुछ लोग जीवन में आगे नहीं बढ़ पाते। दरअसल व्यक्ति में कुछ ऐसी आदतें होती है जिसके कारण व्यक्ति तमाम कोशिशों के बाद भी सफलता हासिल नहीं कर पाता। सफलता का मार्ग प्राप्त करने के लिए व्यक्ति को जल्द से जल्द के इस आदतों को त्याग देना चाहिए। गरुड़ पुराण के अनुसार जानते हैं वह कौन सी आदतें हैं जिनका त्याग करना जरूरी होता है।

समय का मूल्य समझें

कुछ लोग समय का मूल्य नहीं समझते और इसका सदुपयोग नहीं कर पाते। ऐसे लोग कभी सफल नहीं हो पाते। क्योंकि जिन लोगों को समय की अहमियत नहीं होती वे सफल नहीं हो पाते। दूसरों की सफलता को देख कर जलने के बजाय आप यह सोचिए कि उनके पास भी सिर्फ 24 घंटे होते हैं आपके पास भी वही समय है। लेकिन इस समय का जो व्यक्ति सदुपयोग करता है वही सफल हो पाता है।

Also Tips: Vastu Tips: बाथरूम में इस रंग की बाल्टी रखने से दूर होगा वास्तु दोष, इन नियमों का भी करें पालन

आलसी व्यक्ति

आलसी व्यक्ति को किसी भी क्षेत्र में सफलता नहीं मिलती। क्योंकि आलस हर कार्य व मार्ग में बाधक बनता है। आलसी लोग केवल अपना कीमती वक्त बर्बाद करना जानते हैं। इसलिए बड़े बुजुर्ग भी हमेशा कहते हैं आलस छोड़कर मेहनत करो,तभी सफलता प्राप्त होगी।

नकारात्मक विचार
ऐसे व्यक्ति जो किसी कार्य को करने से पहले ही उसे लेकर नकारात्मक सोच रखते हैं वो भी कभी सफल नहीं हो पाते। ऐसे लोग भीतर से कुंठित होते हैं। गरुड़ पुराण के अनुसार सफलता का पहला मंत्र है सकारात्मक सोच। इसलिए आज ही अपने भीतर से नकारात्मक सोच का त्याग करें।

Also Tips: Jyotish Shastra Tips: पूजा में 'आसन' का है विशेष महत्व, भूलकर भी न करें ऐसी गलती, जानिए सही नियम

 ईर्ष्या
जो व्यक्ति ईर्ष्या करता है वह कभी भी सुखी नहीं रह सकता है। ऐसे व्यक्ति स्वयं का नाश करते हैं। क्योंकि वे दूसरों को देखकर ही जलते रह जाते हैं और स्वयं की खुशी और बहुमूल्य समय को बर्बाद कर देते हैं।

दूसरों को दुखी करने या नुकसान पहुंचाने वाले व्यक्ति भी कभी सुखी नहीं रहते। ऐसे व्यक्ति कभी भी अपने जीवन की खुशियों का आनंद नहीं ले पाते। ईर्ष्या का त्याग करने के बाद ही व्यक्ति के जीवन में खुशियों का आगमन होता है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर