अंक ज्योतिष, 17 जून 2022: 07 अंक वालों के व्यवसाय में प्रगति है, जानें आपके लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

Ank rashifal, Today Numerology 17 June 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार शुक्रवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष के अनुसार जानिए, कैसा रह सकता है 17 जून का दिन?

Ank jyotish rashifal 17 June 2022
अंक राशिफल, ank jyotish  
मुख्य बातें
  • मूंग का दान करें 01 अंक के जातक।
  • 05 अंक वालों की जॉब में प्रमोशन के संकेत हैं।
  • 07 अंक वालों के व्यवसाय में प्रगति है।

आज का अंकफल, 17 जून 2022: आज 17 जून 2022 है। 17 का संयुक्त अंक 01 धर्म व 07 गूढ़ आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह सफलता का सन्युक्त अंक है।  अंक 01सूर्य व 07 केतु का संयुक्त प्रभाव रहेगा।यह एकल अंक 08 के जैसा कार्य करेगा। 08 का स्वामीग्रह शनि है। आज 17-06-2022 का भाग्यांक 02 रहेगा। अंक 02 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है। गुरु, सूर्य व चन्द्रमा  मित्र ग्रह हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 02 के मित्र अंक01, 03 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

ये भी पढ़ें: जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, पढ़ें राशिफल

पढ़ें अपना 17 जून 2022 का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक-03
जॉब व व्यवसाय- जॉब में नामांक 03 व 09 की हेल्प से प्रगति होगी। चन्द्रमा आज का भाग्य स्वामी भी है। सूर्य व चन्द्रमा आपको जॉब में प्रमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- उदर रोग से परेशानी हो सकती है। मूंग का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- चन्द्रमा व सूर्य का प्रभाव रहेगा। जॉब व व्यवसाय में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है। नामांक 05 व 08 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- गुरु अंक व चन्द्रमा भाग्य स्वामी है। गुरु जॉब में प्रोमोशन दे सकते हैं। दिनांक स्वामी शनि के सपोर्ट से व्यवसाय में भी उन्नति है।
स्वास्थ्य- उदर  विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 02 टीचिंग व बैंकिंग फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 03 व 08 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- दिनांक स्वामी शनि व इस अंक का स्वामी बुध मित्र हैं। जॉब में भाग्यांक 02 के स्वामी चन्द्रमा से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। तिल का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में शुक्र, शनि व चन्द्रमा का सपोर्ट है।सफलता का दिन है। जॉब में नामांक 08 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- श्वांस के मरीज सावधानी बरतें।

ये भी पढ़ें: शुक्रवार के दिन कैसे हो सकते हैं आप मालामाल, अपनाएं ये अचूक उपाय

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- जॉब में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में प्रगति है।
स्वास्थ्य- केतु व चन्द्रमा मित्र नहीं हैं। स्वास्थ्य में स्नोफीलिया के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक-07
जॉब व व्यवसाय- आज के दिन शनि व चन्द्रमा का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रमोशन की तरफ प्रयास का समय  है। भाग्य स्वामी चन्द्रमा बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। तिल का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में मंगल, चन्द्रमा व शनि का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 06 व 09 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- हेल्थ में मंगल उदर विकार दे सकता है। गुड़ का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर