अंक ज्योतिष, 20 जून 2022: स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे 05 अंक वाले, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Ank rashifal, Today Numerology 20 June 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार सोमवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष के अनुसार जानिए, कैसा रह सकता है 20 जून का दिन?

Ank jyotish rashifal 20 June 2022
अंक राशिफल, ank jyotish  
मुख्य बातें
  • आज अच्छी रहेगी 02 अंक के जातकों की सेहत।
  • स्वास्थ्य में सुधार के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें 04 अंक वाले।
  • 08 अंक वालों को व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है।

आज का अंकफल, 20 जून 2022: आज 20 जून 2022 है। 20 का संयुक्त अंक 02 चन्द्रमा से सम्बद्ध बहुत ही शुभ व क्रिएटिव अंक है। यह आर्ट व फिल्म का कारक है। यह एकल अंक 02 के जैसा कार्य करेगा। 02 का स्वामी चन्द्रमा है। 20-06-2022 का भाग्यांक 05  रहेगा। 05 का स्वामीग्रह बुध है। चन्द्रमा, मंगल, सूर्य व गुरु आपस में परम मित्र हैं। अंक 02 के मित्र अंक 1, 3 तथा 9 हैं। अंक 05 का स्वामी बुध वाणी, ज्ञान, धर्म, व्यय,आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

ये भी पढ़ें: जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, पढ़ें राशिफल

पढ़ें अपना 20 जून 2022 का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- सूर्य व चन्द्रमा का सपोर्ट है।जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। नामांक 05 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- उदर रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- जॉब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। जन्मांक 03 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन व्यवसाय के लिए प्रगति का है। व्यवसाय में किसी नए कार्य के आरम्भ के संकेत हैं। 
स्वास्थ्य- कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक-06
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्यांक 05 है। व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है।जॉब में नामांक 03 व 07 के उच्चाधिकारियों से लाभ रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय-व्यवसाय में भाग्यांक 05 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में जन्मांक 08 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज बिजनेस में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 05 के स्वामी बुध का सहयोग रहेगा। शुक्र व चन्द्रमा उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य- बीपी व श्वांस के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में केतु व बुध  कोई बाधा दे सकता है। जॉब में नवीन उत्तरदायित्व की तरफ जा सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में लीवर के रोगी सावधानी बरतें।

ये भी पढ़ें: सोमवार को जपें श‍िव जी के ये मंत्र - श‍िव नामावली से लेकर पंचाक्षर मंत्र तक के लिरिक्स

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी बुध है। इस अंक का स्वामी शनि है। व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। चन्द्रमा व शनि जॉब में उन्नति दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 01 
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय को बुध व मंगल नई दिशा देंगे। जॉब में भाग्य स्वामी बुध व इस अंक के स्वामी मंगल का सहयोग है। जॉब में चन्द्रमा पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। 
स्वास्थ्य- नेत्र विकार की सम्भावना रह सकती है।  

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर