अंक ज्योतिष, 23 फरवरी 2022: 05 अंक वालों की जॉब में प्रमोशन के संकेत हैं, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Ank rashifal, Today Numerology 23 February 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार बुधवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष अनुसार, कैसा रह सकता है 23 फरवरी का दिन?

Ank jyotish 23 February 2022, Ank jyotish hindi, अंक ज्योतिष 23 फरवरी 2022 अंक राशिफल और भाग्यांक
23 फरवरी 2022 का अंकफल 
मुख्य बातें
  • उड़द का दान करें 02 अंक के जातक।
  • 05 अंक वालों की जॉब में प्रमोशन के संकेत हैं।
  • बेहतर रहेगी 09 अंक वालों की सेहत।

आज का अंकफल, 23 फरवरी 2022: आज 23 फरवरी 2022 है। 23 का संयुक्त अंक चन्द्रमा व गुरु के शुभ प्रभाव का अंक है। यह अद्धभुत अंक बहुत ही मंगलकारी होता है। कभी कभी यह अंक बहुत संघर्ष के बाद सफलता देता दिखता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। यह एकल अंक 05 के जैसा कार्य करेगा। आज 23-02-2022 का भाग्यांक 04 रहेगा। अंक 04 का स्वामी ग्रह राहु है। अंक 05 का स्वामी बुध व इसके मित्र अंक 04, 06 तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 23 फरवरी 2022 का अंकफल

Ank rashifal today:  जन्मांक 01
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में अंक 04 व 05 की हेल्प से प्रगति होगी। 05 नामांक का अधिकारी आपको जॉब में प्रमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- राहु हड्डी रोग से परेशानी दे सकता है। उड़द का दान करें।

Ank rashifal today:  जन्मांक 02
शुभ अंक- 01 
जॉब व व्यवसाय- बिजनेस में जन्मांक 05 व 06 से लाभ है। नामांक 05 का उच्चाधिकारी जॉब में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Also Read: बुधवार को पूजा करते समय 5 बातों का जरूर दें ध्यान, भूलकर भी न करें क‍िन्‍नर का अपमान

Ank rashifal today:  जन्मांक 03
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- आज का अंक स्वामी बुध व भाग्य स्वामी राहु व्यवसाय में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। उच्चाधिकारियों के सपोर्ट से जॉब में उन्नति है।
स्वास्थ्य- उदर  विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today:  जन्मांक 04
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 04 बैंकिंग व मीडिया फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 03 व 05 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today:  जन्मांक 05
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 04 व 08 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रमोशन के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today:  जन्मांक 06
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में कुछ नया करने का दिन है। जॉब में भाग्यांक 04 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- शुगर व बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

Also Read: पूजा करते समय जरूर करें श्री गणेश के इन मंत्रों का जाप, घर में होगा लक्ष्‍मी जी का वास

Ank rashifal today:  जन्मांक 07
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- जॉब में नामांक 07 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे। व्यवसाय में राहु व बुध से प्रगति है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में हड्डी के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today:  जन्मांक 08
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- शनि व राहु मित्र हैं।आज का दिन जॉब में प्रमोशन की तरफ प्रयास का है। बुध व शनि बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 

Ank rashifal today:  जन्मांक 09
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में बुध,राहु व मंगल का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 09 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। राहु के द्रव्यों उड़द व मसूर का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर