chanakya rules for success : आत्मविश्वास है सफलता की कुंजी, जानें आचार्य चाणक्य के सफल होने के मूलमंत्र

Chanakya Tips for Success : चाणक्य के अनुसार जीवन में यदि आगे बढ़ना है तो बहरे बन जाओ, क्योंकि अधिकतर लोगों की बातें आपका मनोबल गिराने वाली होती हैं। जानिए आचार्य चाणक्य के सफलता के मूलमंत्र।

chanakya rules for success in hindi, success key in chanakya niti, chanakya rules for students, top 10 chanakya niti in hindi, chanakya quotes on relationship, success key, chanakya niti, चाणक्य के अनुसार सफलता के मूलमंत्र, सफलता के मूलमंत्र, सफलता के मूल
chanakya rules for success in hindi 
मुख्य बातें
  • आचार्य चाणक्य को अर्थशास्त्र और नीतिशास्त्र का जनक कहा जाता है।
  • कड़ी मेहनत और संघर्ष है सफलता की कुंजी।
  • आचार्य चाणक्य के अनुसार पैसा है सफलता प्राप्ति का साधन, बुरे वक्त में आता है काम।

भारत की जमीन ने कई ऐसे महानुभावों को जन्म दिया जिनका नाम ना केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी सदियों से प्रचलित है। भारतीय हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा चुके हैं। विशिष्ट रूप से अर्थशास्त्र और नीतिशास्त्र की बात करें तो आचार्य चाणक्य को इसका जनक कहा जाता है। सदियों बाद आज भी आचार्य चाणक्य की नीतियां उम्दा और सटीक साबित होती हैं। इन्हीं नीतियों के बल पर आचार्य चाणक्य ने चंद्रगुप्त मौर्य को बतौर सम्राट स्थापित कर दिया। आचार्य चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र में सफलता के कुछ मूलमंत्र सुझाए हैं।

चाणक्य के अनुसार जीवन में अगर आगे बढ़ना है तो बहरे हो जाओ क्योंकि अधिकतर लोगों की बातें आपका मनोबल गिराने वाली होती हैं। ऐसे में इस लेख के माध्यम से आइए जानते हैं जीवन में सफलता पाने के लिए आचार्य चाणक्य के मूलमंत्र।

आत्मविश्वास है सफलता की कुंजी

आत्मविश्वास सफलता का सबसे बड़ा मूलमंत्र होता है। किसी भी व्यक्ति में यदि आत्मविश्वास है तो वो अपने जीवन में कभी असफल नहीं हो सकता। आत्मविश्वास होने से व्यक्ति किसी भी परिस्थिति से निकल कर आगे बढ़ सकता है।

मेहनत से ना हटें पीछे

आचार्य चाणक्य के अनुसार कड़ी मेहनत और संघर्ष सफलता की कुंजी है। मेहनती व्यक्ति को अपनी मेहनत का फल कभी ना कभी जरूर मिलता है। इसलिए यदि जीवन में आगे बढ़ना है तो कभी भी मेहनत से जी ना चुराएं।

ज्ञान जरूर करें अर्ज‍ित 

ज्ञान एक ऐसी पूंजी है, जिसे कोई दूसरा आपसे चुरा नहीं सकता। आचार्य चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र में कहा है कि ज्ञान एक ऐसी अर्जित पूंजी है जो हमेशा आपके साथ चलती है, हर परिस्थिति में आपका साथ देती है।

पैसा संभाल कर रखें 

आचार्य चाणक्य ने अपने नीतिशास्त्र में पैसे को भी अधिक महत्व दिया है। चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को अपने आय से अधिक व्यय नहीं करना चाहिए। तथा सफलता पाने के लिए इंसान के पास अतिरिक्त धन भी हमेशा रहना चाहिए, ये धन बुरे वक्त में आपके काम आता है।

खुद पर करें भरोसा

कड़ी मेहनत और संघर्ष के बाद यदि सफलता ना मिले तो लोग निराश हो जाते हैं। आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको खुद पर भरोसा रखना चाहिए। किसी के बहकावे में आएं और किसी की वजह से अपना मनोबल ना गिराएं। आपकी मेहनत आपको सफलता अवश्य दिलाती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर