Chandra Grahan June 2020: आज लगेगा चंद्र ग्रहण, इन राशि के लोगों की सेहत पर पड़ेगा असर

आध्यात्म
मेधा चावला
मेधा चावला | SENIOR ASSOCIATE EDITOR
Updated Jun 05, 2020 | 21:53 IST

Chandra Grahan June 2020 ka Rashifal : ज्‍येष्‍ठ पूर्ण‍िमा के साथ ही 5 जून को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लग रहा है। इस द‍िन मंत्रों का जाप भी करना चाह‍िए। जानें इसका राशियों पर क्या होगा असर।

chandra grahan June 2020 lunar eclipse know effects on all rashi zodiac signs
Chandra Grahan : क‍िस राश‍ि में लग रहा है ग्रहण 
मुख्य बातें
  • 5 जून का चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि तथा ज्येष्ठा नक्षत्र पर लगेगा।
  • इस ग्रहण को शुभ नहीं माना जा रहा है और ये क‍िसी प्राकृत‍िक आपदा का संकेत है
  • वृश्चिक राशि के लोग अपने स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर सचेत रहें और दान जरूर करें

चंद्र ग्रहण हमारे ग्रहों को भी प्रभावित करता है ज‍िसका सीधा असर हमारी तरक्‍की और स्‍वास्‍थ्‍य पर पड़ता है। शास्‍त्रों के अनुसार, ग्रहण का चांद शुभ नहीं होता और इसे देखने से बचने के साथ ही इस द‍िन दान करना चाह‍िए। वहीं ग्रहण के सूतक काल में भी कई बातों से बचकर रहना चाह‍िए। इस द‍िन मंत्रों का जाप भी करना चाह‍िए। ज्‍येष्‍ठ पूर्ण‍िमा के साथ ही जून महीने की 5 तारीख को चंद्र ग्रहण लग रहा है। यह ग्रहण उपच्छाया है, ज‍िसे अंग्रेजी में पेनुमब्रल कहा जाता है। इस दौरान चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया न पड़कर उसकी उपच्छाया मात्र पड़ती है। इससे चांद का आकार कटा हुआ नहीं द‍िखता। बस चंद्रमा पर एक धुंधली सी छाया नजर आती है ज‍िससे इसकी छवि धूमिल दिखाई देती है। 

Sutak Time for Chandra Grahan on June 5, 2020 

चंद्रग्रहण 5 जून को रात्रि 11 बजकर 16 मिनट पर प्रारम्भ होगा व 6 जून को रात्रि 2बजकर 32 मिनट तक रहेगा। यह उपच्छाया चन्द्र ग्रहण है। इस ग्रहण का सूतक का असर नहीं होगा। यह ग्रहण वृश्चिक राशि तथा ज्येष्ठा नक्षत्र पर लगेगा।यह ग्रहण बहुत शुभ नहीं है।कोई प्राकृतिक आपदा आ सकती है।समुद्र के आस पास के शहर इससे प्रभावित हो सकते हैं। रोग बढ़ेंगे। प्राकृतिक आपदा के रूप में भी किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। 

Chandra Grahan effects on rashi:

  1. मेष- नए व्यायसायिक अनुबंध टूट सकते हैं। जॉब में संघर्ष रहेगा। स्वास्थ्य में कोई भी आलस्य परेशान कर सकता है। अन्न दान करें।
  2. वृष-आपका व्यवसाय या जॉब किसी नयी कार्य योजना का विस्तार देगा। नए व्यवसाय की योजना बनेगी ।स्वास्थ्य में कष्ट रहेगा। मित्रों से लाभ मिलेगा।
  3. मिथुन- जॉब  को नई दिशा देंगे। व्यवसाय में नई पार्टनरशिप हो सकती है। वाहन प्रयोग के प्रति  सचेत रहें। हनुमान जी की पूजा करते रहें। हरे वस्त्र का दान करें।
  4. कर्क- व्यवसाय में संघर्ष के बाद  सफलता प्राप्त होगी। आफिस वर्क में व्यस्त रहेंगे। मीन व धनु राशि का सहयोग लें तो लाभ होगा। पिता के सहयोग से कोई सरकारी कार्य पूर्ण होगा।
  5. सिंह- संतान की सफलता से खुश रहेंगे। व्यवसाय में पिता के आशीर्वाद से कार्य बनेंगे। भगवान सूर्य का आशीर्वाद लें। धन की प्राप्ति होगी। हेल्थ पर ध्यान दें।
  6. कन्या- धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। जॉब में परिवर्तन का विचार सही है। मकर व कुम्भ राशि के जातक से लाभ प्राप्त होगा। बजरंगबाण का पाठ करें। 
  7. तुला- स्वास्थ्य सुख में थोड़ी कमी आएगी। धन की प्राप्ति होगी। कन्या व मिथुन राशि की सहायता आपके लिए लाभप्रद है। जॉब में परिवर्तन है।
  8. वृश्चिक- अपने लम्बित अधूरे कार्य निपटाएंगे। चंद्रग्रहण इसी राशि पर है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। छात्र अपने स्वप्न को विस्तार देंगे। धन की प्राप्ति होगी लेकिन वैसे व्यय भी होगा। गुड़ का दान करें। जॉब में तनाव सम्भव है।
  9. धनु- व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय होगा। जॉब में तनाव से बचें। नारंगी रंग शुभ है। स्वास्थ्य भी बहुत अच्छा नहीं रहेगा। गो माता को भोजन कराएं।
  10. मकर- मीडिया व आईटी सेक्टर के जातक बहुत संघर्ष के बाद ही सफल रहेंगे। अपने चिंतन को नई सकारात्मक दिशा देंगे। तिल का दान करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
  11. कुम्भ- व्यवसाय में संघर्ष रहेगा लेकिन आय प्राप्ति के स्रोत बढ़ेंगे। जॉब में परिवर्तन दिखा रहा है। किसी अपने रिश्तेदार या मित्र से ही कष्ट मिलेगा। बजरंगबाण का पाठ करें। उड़द का दान करें।
  12. मीन- स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। धन का व्यय होगा। अपने मन को नकारात्मक विचारों से दूर रखें। जॉब को नई दिशा देंगे। अन्न दान करें।
     

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर