UP के इस शहर में गणेश चतुर्थी के लिए सोने से सज रहे गणपति, 18 फीट लंबी है प्रतिमा

गणेश चतुर्थी पर इस साल उत्तर प्रदेश के संभल स्थित चंदौसी में भगवान गणेश की एक अद्भुत प्रतिमा बन रही है। भगवान की 18 फीट लंबी यह प्रतिमा सोने की है। 

Ganesh Chaturthi
Ganesh Chaturthi  
मुख्य बातें
  • देशभर में गणेश चतुर्थी की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं।
  • चंदौसी में भगवान गणेश की एक अद्भुत प्रतिमा बन रही है।
  • भगवान की 18 फीट लंबी यह प्रतिमा सोने की है। 

Ganesh Chaturthi: भगवान गणेश की आराधना का पर्व गणेश चतुर्थी की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। इस त्योहार के लिए मूर्तिकार, भगवान गणेश की एक से बढ़कर एक प्रतिमाएं तैयाार करने में लगे हुए हैं। इस साल उत्तर प्रदेश के संभल स्थित चंदौसी में भगवान गणेश की एक अद्भुत प्रतिमा बन रही है। भगवान की 18 फीट लंबी यह प्रतिमा सोने की है। 

जानकारी के मुताबिक इस प्रतिमा को तिरुपति बालाजी की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। प्रोजेक्ट से जुड़े अजय आर्य ने एएनआई को बताया, ''यह 18 फीट ऊंची मूर्ति होगी। इसे तिरुपति बालाजी की तर्ज पर सोने के सजावटी सामान से तैयार किया जा रहा है।'' ऐसा अनुमान है कि इस प्रतिमा को बनाने में करोड़ों रुपये खर्च होंगे। 

Also Read: Ganesh Chaturthi 2022: गणेश चतुर्थी के दिन दिखाई दे चूहा तो न करें नजरअंदाज, मिलते हैं ये संकेत

संभल में निकलती है झांकी: जानकारी के लिए आपको बता दें कि गणेश चतुर्थी पर हर साल संभल के चंदौसी में मेला लगता है। मेले का आयोजन लगभग 15 दिनों तक चलता है। वहीं, भगवान गणेश की भव्य रथयात्रा भी निकाली जाती है। इस झांकी को देखने के लिए उत्तर प्रदेश समेत देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग आते हैं। हालांकि, कोरोना काल में यह प्रभावित हुआ था। कारोना पाबंदियों की वजह से ना तो रथ यात्रा निकली थी और ना ही मेले का आयोजन हुआ था। अब दो साल बाद एक बार फिर भक्तों में भगवान गणेश की रथयात्रा और मेले को लेकर उत्साह है।    

कब है गणेश चर्तुथी: इस साल गणेश चर्तुथी का पर्व 31 अगस्त को है। इस दिन गणपति बप्पा की घर में स्थापना की जाती है। हिंदू धर्म के अनुसार इस उत्सव के दौरान भगवान गणेश की विधि विधान से पूजा अर्चना करने वालों की हर मनोकामना पूरी होती है। वहीं, 10 दिनों तक विधि विधान से भक्ति के बाद गणपति बप्पा की विदाई करके विसर्जन किया जाता है। इस साल 9 सितंबर को गणपति बप्पा का विसर्जन होगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर