Hanuman Jayanti 2022 Mantra: जीवन के सभी विघ्न-बाधाओं को दूर करते हैं हनुमान जी के ये चमत्कारी मंत्र

Hanuman Jayanti 2022, Hanuman Ji Ka Mantra: संकटमोचन का पूजन करने से जीवन की सभी विघ्न-बाधाएं हमेशा के लिए दूर हो जाती हैं। संकटमोचन की पूजा में मंत्रों का उच्चारण करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है।

Hanuman Jayanti 2022 Date And Mantra, Hanuman Ji Ke Mantra Hindi Mein
Hanuman Jayanti 2022 (Pic: iStock) 
मुख्य बातें
  • हनुमान मंत्र पढ़ने से जीवन की विघ्न-बाधाएं होती हैं दूर 
  • हनुमान जयंती के दिन संकटमोचन का मंत्र पढ़ना बहुत ही शुभ माना जाता है
  • यहां आप हनुमान मंत्र हिंदी अर्थ के साथ पढ़ सकते हैं

Hanuman Jayanti 2022 Date, Shubh Muhurat, Mantra: भारत में हनुमान जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है। यह हर वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। ऐसी मान्यता है कि भगवान हनुमान विष्णु के अवतार प्रभु श्री राम के सहयोग के लिए धरती पर जन्म लिए थे। हनुमान जयंती के दिन कई जगहों पर धार्मिक आयोजन भी किए जाते हैं। यह हनुमान जी को प्रसन्न करने का सबसे अच्छा दिन माना जाता है। यदि आप हनुमान हनुमान जयंती के दिन संकटमोचन को प्रसन्न करने की सोच रहे हैं, तो उससे पहले आपको उनके चमत्कारी मंत्रों को जरूर जान लेना चाहिए। इन चमत्कारी मंत्रों को पढ़ने से संकटमोचन बहुत जल्द प्रसन्न हो जाते हैं। तो आइए हनुमान जी के चमत्कारी मंत्रों को जान लें। 

Also Read: Hanuman Jayanti 2022 Date, Puja Vidhi, Muhurat: ऐसे करें हनुमान जी को प्रसन्न, पूजा के दौरान जरूर करें इस मंत्र का जाप

हनुमान जी के 9 चमत्कारी मंत्र

1.    'ॐ हं हनुमते नम:'।

यदि आपके जीवन में कोई वाद-विवाद या न्यायालय संबंधित समस्या हो, तो आप इस मंत्र का उच्चारण करके बाधाओं को दूर कर सकते।

2. 'ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकायं हुं फट्'।

शत्रुओं का भय या जानमाल का डर होने पर इस मंत्र का उच्चारण करने से सभी-बाधाएं दूर हो जाती हैं।

3. 'ॐ हं पवननन्दनाय स्वाहा'।

इस मंत्रों का प्रतिदिन उच्चारण करने से प्रभु के दर्शन हो सकते हैं।

Also Read: Hanuman Jayanti 2022: हनुमान जयंती पर भूलकर भी ना करें ये गलती, पूजा के समय रखें इन बातों का ध्यान

4.  'नमो हरि मर्कट मर्कटाय स्वाहा'।

शत्रु के बलवान होने पर इस मंत्र का जाप करना बहुत ही लाभकारी माना जाता है।

5. 'ॐ नमो भगवते आंजनेयाय महाबलाय स्वाहा'।

असाध्य रोगों के लिए यह मंत्र बहुत ही लाभकारी होता है।

6. 'ॐ नमो भगवते हनुमते नम:'। 

इन मंत्रों का जाप करने से जीवन में सुख शांति बनी रहती है।

7. 'दुर्गम काज जगत के जेते,
    सुगम अनुग्रह तुम्हारे तेते।'

इस मंत्र को पढ़ने से मुश्किल कार्य भी आसान हो जाते हैं।

8. 'और मनोरथ जो कोई लावै,
सोई अमित जीवन फल पावै'

इस मंत्र को पढ़ने से इच्छा पूर्ति होती है।

9. 'अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता' 
    अस बर दीन जानकी माता।'

 इस मंत्र को पढ़ने से जीवन में ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर