Holi 2020: 10 मार्च को है होली तो 3 मार्च से शुरू होंगे होलाष्‍टक, ये है 9 मार्च को होल‍िका दहन का मुहूर्त

आध्यात्म
मेधा चावला
मेधा चावला | SENIOR ASSOCIATE EDITOR
Updated Feb 11, 2020 | 11:46 IST

Holi 2020, Holashtak kab se hain: होली से 8 द‍िन पहले होलाष्‍टक शुरू हो जाते हैं। इन 8 द‍िनों में तमाम मंगल कार्य रोक द‍िए जाते हैं। वहीं 9 मार्च को होल‍िका दहन होगा।

Holi 2020 date holashtak kab se hai holika dahan time on 9 march
Holi 2020 : होलाष्‍टक से होली तक की महत्‍वपूर्ण तारीखें व समय 

Holi 2020 Date in India: फाल्‍गुन का महीना शुरू हो चुका है। ह‍िंदू कलैंडर के अनुसार, ये साल का आख‍िरी मास है और इसमें महाश‍िवरात्र‍ि व होली जैसे प्रमुख त्‍योहार आएंगे। साल 2020 में होली की तारीख 10 मार्च है। इस तरह 9 मार्च को छोटी होली यानी दुलहंडी मनाई जाएगी। इसी द‍िन ही होल‍िका दहन की परंपरा भी है। वहीं होली से 8 द‍िन पहले होलाष्‍टक लग जाता है। इन आठ द‍िनों में कोई भी शुभ काम नहीं होता है। 

Holashatak 2020/ क्‍या होता है होलाष्‍ट : इस साल होलाष्‍टक 3 मार्च से शुरू होगा और 9 मार्च को होल‍िका दहन के साथ समाप्‍त होगा। होल‍िका से जुड़ी पौराण‍िक कथा के अनुसार, होलाष्‍टक की शुरुआती तारीख के द‍िन ही भक्‍त प्रह्लाद के कारागार में डाला गया था और होल‍िका में जलाने की तैयारी की गई थी। होल‍िका दहन के लिए लकड़‍ियां इसी द‍िन से रखनी शुरू हो जाती हैं। 
एक अन्‍य कथा है जो भगवान श‍िव से जुड़ी है। इसके अनुसार, भगवान शिव ने होलाष्टक के दिन में कामदेव को भस्म किया था।

क्‍या न करें होलाष्‍टक में : होलाष्टक में विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, नामकरण और विद्यारंभ जैसे शुभ कार्य करन की मनाही है। इन द‍िनों में घर में कोई नई चीज भी नहीं लाई जाती है। वाहन, घर, सोना आद‍ि से भी नहीं खरीदना चाह‍िए। साथ ही मांगल‍िक कार्य भी वर्ज‍ित होते हैं। 

Holilka Dahan 2020 Time : 
9 मार्च यानी सोमवार को होल‍िका दहन होगा। इसका शुभ मुहूर्त शाम 6:34 मिनट से लेकर रात 9:00 बजे तक रहेगा। 

होल‍िका के जलने के बाद बची राख को अगली सुबह शरीर पर लगाने की प्रथा भी है। इस राख को पव‍ित्र माना जाता है और कहा जाता है क‍ि शरीर पर इसे लगाने से ये तन और मन की बुराइयां दूर हो जाते हैं। 

 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर