Vastu tips for Home: घर में झाड़ू पोंछा लगाने व रखने के जान लें नियम, बनी रहेगी खुशहाली

Vastu Tips For House: जिस दिन यह काम करना हो उसके एक दिन पहले ही बाजार से 3 झाड़ू खरीदकर ले आना चाहिए। शनिवार को झाड़ू नहीं खरीदनी चाहिए। ऐसा करना शास्त्रों में वर्जित बताया गया है।

Vastu Tips
Vastu Tips 
मुख्य बातें
  • सूर्यास्त के बाद झाड़ू पोंछा नहीं लगाना चाहिए
  • झाड़ू पर पैर नहीं लगाना चाहिए
  • खुले स्थान पर झाड़ू कभी ना रखें

Vastu Tips For House: पुराणों में बताया गया है देवी लक्ष्‍मी झाड़ू में वास करती हैं। घर की साफ सफाई में झाड़ू पोंछे की अहम भूमिका होती है। कई बार ऐसी परिस्थिति आ जाती है कि आपको सूर्यास्त के बाद ही झाड़ू लगाने का समय मिल पाता है या फिर आप कहीं से घूमकर कई दिनों के बाद रात को घर पहुंचते हैं। तब घर में धूल जमी होती है तो रात को ही झाड़ू पोंछा लगाना पड़ता है। घर में साफ सफाई करने के लिए हर घर में झाड़ू पोंछे का इस्तेमाल किया जाता है। यह दोनों ही चीजें घर में प्रवेश करने वाली नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करने की प्रतीक है।

हमें प्रतिदिन घर की साफ सफाई अवश्य करनी चाहिए। नित्य झाड़ू पोंछा लगाने से घर में सुख समृद्धि आती है। वास्‍तु के हिसाब से सुबह का समय झाड़ू लगाने के लिए एकदम सही होता है। मगर झाड़ू हमेशा सूर्योदय के बाद ही लगानी चाहिए। अगर आप अंधेरे में झाड़ू लगाते हैं। तो रात भर में जो नकारात्मक ऊर्जाएं आपके घर में प्रवेश करती हैं। वह घर की सफाई करने के बाद भी बाहर नहीं निकलती हैं। इसलिए जब सूर्योदय होने लगे तब ही आपको घर में झाड़ू लगानी चाहिए।

इस तरह से झाड़ू का उपयोग करना चाहिए।

1. घर के अंदर हमेशा  सूर्योदय एवं सूर्यास्त होने के पहले ही झाड़ू लगाना उत्तम होता है। ऐसा करने से घर में सकारात्मक उर्जा का आगमन होता है।

2. सूर्योदय एवं सूर्यास्त होने के बाद झाड़ू लगाने से घर मे नकारात्मक उर्जा बढ़ती है।

3. खुले स्थान पर झाड़ू रखना अपशकुन माना जाता है। इसलिए इसे छिपा कर रखें।

4. भोजन कक्ष में झाड़ू न रखें इससे घर का अनाज जल्दी खत्म हो सकता है। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

5. घर के बाहर हर रोज रात के समय दरवाजे के सामने झाड़ू रखते हैं तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है। ये काम केवल रात के समय ही करना चाहिए दिन में झाड़ू छिपा कर रखें।

6. कभी भी गाय या अन्य जानवर को झाड़ू से नहीं मारना चाहिए। यह अपशकुन माना गया है। कोई भी सदस्य किसी खास कार्य के लिए घर से निकला हो तो उसके जाने के तुरंत बाद घर में झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने पर उस व्यक्ति को असफलता का सामना करना पड़ सकता है।

7. झाड़ू को कभी भी खड़ी करके नहीं रखना चाहिए। यह  अपशकुन माना गया है। जब भी नए घर में प्रवेश करें। उस समय नई झाड़ू लेकर ही घर के अंदर जाना चाहिए। यह शुभ शकुन माना जाता है। इससे नए घर में सुख समृद्धि और बरकत बनी रहेगी। हमेशा ध्यान रखें कि ठीक सूर्यास्त के समय झाड़ू नहीं निकालना चाहिए। यह अपशकुन है। अगर कोई बच्चा घर में अचानक झाड़ू लगा रहा है तो समझना चाहिए कि अनचाहे मेहमान घर में आने वाले हैं।

8. झाड़ू पर गलती से भी पैर नहीं रखना चाहिए। ऐसा होने पर लक्ष्मी रूठ जाती हैं। यह अपशकुन है।



1. घर में नियमित रूप से पोंछा लगाने से आपके घर में लक्ष्मी का निवास होने लग जाता है। पुरानी मान्यता है कि गुरुवार को घर मेंं पोंछा न लगाएं ऐसा करने से लक्ष्मी रूठ जाती है। शेष सभी दिनों में पोंछा लगाना चाहिए।

2. जब भी घर में पोंछा लगाएं तब पानी में थोड़ा सा नमक भी मिला लेना चाहिए। नमक मिले हुए पानी से पोंछा लगाने पर फर्श के सूक्ष्म कीटाणु नष्ट होंगे। साथ ही घर की नकारात्मक ऊर्जा भी खत्म हो जाएगी। सूर्यास्त के बाद घर में झाड़ू पोंछा गलती से भी नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करना अपशकुन माना जाता है।


महालक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें ऐसा।

देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए घर के आसपास किसी भी मंदिर में तीन झाड़ू रख आएं। यह पुराने समय से चली आ रही परंपरा है। पुराने समय में लोग अक्सर मंदिरों में झाड़ू दान किया करते थे। मंदिर में झाड़ू सुबह ब्रह्ममुहूर्त में रखनी चाहिए। यह काम किसी विशेष दिन करना चाहिए। विशेष दिन जैसे कोई त्योहार ज्योतिष के शुभ योग या शुक्रवार को। इस काम को बिना किसी को बताए गुप्त रूप से करना चाहिए। शास्त्रों में गुप्त दान का विशेष महत्व बताया गया है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर