आज से शनि का मकर राशि में गोचर, इन राशियों पर होगी धन वर्षा, जानें आप पर क्या पड़ेगा असर

Shani Gochar 2022: आज यानी 12 जुलाई को शनिदेव कुंभ राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। शनि के इस राशि परिवर्तन का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा? जानें यहां।

Saturn Transit 2022
Saturn Transit 2022 
मुख्य बातें
  • 12 जुलाई को शनिदेव कुंभ राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर कर रहे हैं।
  • शनि के राशि परिवर्तन का आप पर क्या पड़ेगा असर?
  • जानें किन राशियों को होगा लाभ और किनपर पड़ेगा बुरा असर।

Shani Transit in Makar: शनि आज यान 12 जुलाई 2022 से कुम्भ से मकर राशि में आकर वक्री हो रहे हैं। मकर में वक्री अवस्था में वह 22 अक्टूबर 2022 तक रहेंगे। मकर का स्वामी शनि है। यह गोचर कोई प्राकृतिक आपदा भी ला सकता है। राजनीतिक उथल पुथल होंगे। कुछ राज्यों में सत्ता परिवर्तन का भी संयोग बन सकता है। महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ेगी। सोने का मूल्य घटेगा। राष्ट्रपति पद पर महिला का विराजमान होना लगभग तय है। मातृ शक्ति का प्रभाव बढ़ेगा। भारत की विदेशी नीति बहुत ही सफल रहेगी। अब जानते हैं शनि के इस गोचर का राशियों पर प्रभाव।

ये भी पढ़ें: Shani Gochar: 12 जुलाई को मकर राशि में होगा शनि का गोचर, इन 3 राशियों के लोग रहे सावधान

जानें शनि गोचर का आप पर क्या पड़ेगा असर

1. मेष- शनि दशम रहेंगे। व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। जॉब में रुके कार्य बनेंगे। व्यवसाय में मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।  जॉब परिवर्तन के लिए समय ज्यादा अनुकूल है। पीला व लाल रंग शुभ है। प्रत्येक मंगलवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

2. वृष- नवम शनि कोई बड़ा लाभ दे सकता है। वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है। आसमानी व हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य से कष्ट की सम्भावना है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। प्रत्येक शुक्रवार व शनिवार को श्री सूक्त का  पाठ करें।

3. मिथुन- शनि का अष्टम गोचर बहुत शुभ है। छात्रों के लिए बहुत श्रेयष्कर समय है। आपकी आर्थिक योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। नीला व सफेद रंग शुभ है। जॉब में रुके हुए धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। प्रतिदिन तिल का दान करें।

4. कर्क- शनि सप्तम रहेंगे। जॉब में किसी विशेष पद को लेकर प्रयासरत रहेंगे। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे।
कई रुके सरकारी कार्य बनेंगे। मंगल से सम्बंधित द्रव्यों गुड़ व मसूर का मंगलवार को दान करते रहें। पीला व लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

5. सिंह- शनि खष्ठम रहेंगे।व्यवसाय में विशेष प्रगति है। माता दुर्गा जी के साथ साथ भगवान शिव जी की उपासना करते रहें। यात्रा के प्रति बहुत सावधान रहना होगा। शनि का मकर गोचर पॉलिटिशियन्स को विशेष लाभान्वित कर सकता है। नारंगी व लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन गुड़ व तिल का दान करें।

6. कन्या- पँचम शनि बिजनेस में रुके कार्यों को पूर्ण करेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन माता पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेने से सूर्य व चन्द्रमा अनुकूल होते हैं। सूर्य व गुरु गोचर धन का आगमन कराएगा। धार्मिक कार्य होंगे। छात्र प्रगति करेंगे। नीला व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 09 बार पाठ करें। तिल का दान करें।

ये भी पढ़ें: Shri Rudrashtakam: सावन के हर सोमवार करें शिव स्तुति का पाठ, बनने लगेंगे रुके हुए सारे काम

7. तुला- चतुर्थ शनि जॉबको लेकर शनि उन्नति के अवसर देगा। व्यवसाय व राजनीति में विशेष लाभ प्रदान करेंगे। प्रतिदिन भगवान शिव जी की पूजा करते रहें। जॉब में प्रोन्नति संभावित है। मित्रों का सहयोग लाभ करेगा। धन का आगमन होगा। बैंगनी व हरा रंग शुभ है।

8. वृश्चिक- तृतीय शनि उच्चाधिकारियों से लाभ देगा। आईटी व बैंकिंग जॉब में प्रोन्नति संभावित है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आर्थिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। नारंगी व लाल रंग शुभ है। हनुमानबाहुक का नियमित पाठ करें। तिल का दान करें। 

9. धनु- द्वितीय शनि व्यवसाय में प्रोग्रेस लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकते हैं। आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे। जॉब में नवीन पद प्राप्ति की सम्भावना है। लाल व सफेद रंग शुभ है। प्रत्येक शनिवार को अन्न व तिल का दान करते रहें। भगवान विष्णु जी की नित्य पूजा करते रहें।

10. मकर- शनि इसी राशि में रहकर जॉबव व्यवसाय में लाभ देंगे। उच्चाधिकारी लाभान्वित करेंगे। आसमानी व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। प्रतिदिन तिल व उड़द का दान करें।

11. कुम्भ- शनि का द्वादश गोचर अनुकूल है, यह गोचर व्यवसाय में आशातीत सफलता देगा। गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। शिव जी की नियमित पूजा करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख से लाभ मिलेगा। हर शनिवार को उड़द व काले वस्त्र का दान करें।

12. मीन- शनि का एकादश गोचर नवीन व्यवसाय कार्य करवाएगा। हेल्थ में लापरवाही से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। गृह निर्माण सम्बंधित रुके कार्य में प्रगति हो सकती है। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। आर्थिक सुख में प्रगति होगी। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर