Surya Grahan 2020: कब लगेगा वार्षिक सूर्य ग्रहण, जानिए सबकुछ तारीख से लेकर सूतक काल तक

Surya Grahan kab hai: 21 जून 2020 को एक वार्षिक सूर्य ग्रहण देखने को मिलेगा। इस दौरान सूरज आग के छल्ले की तरह दिखेगा। ग्रहण का समय लगभग 6 घंटे तक रहेगा और यह उत्तरी भारत के कई हिस्सों से दिखाई देगा।

Surya Grahan 2020
सूर्य ग्रहण कब है  |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • 5 जून को चंद्रग्रहण के बाद 21 जून को लगने वाला है सूर्य ग्रहण
  • वार्षिक सूर्य ग्रहण में आग की छल्ले की तरह दिखेगा सूरज
  • जून- जुलाई में लगभग एक महीने के समय में लग रहे हैं तीन ग्रहण

नई दिल्ली: बीते 5 जून को चंद्रग्रहण देखने को मिला था और अब बहुत जल्द जून के महीने में ही सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है। 21 जून 2020 को एक वार्षिक सूर्य ग्रहण देखने को मिलेगा। सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है। ग्रहण का समय लगभग 6 घंटे तक रहेगा और यह उत्तरी भारत के कई हिस्सों से दिखाई देगा।

पूर्ण सूर्य ग्रहण, आंशिक सूर्य ग्रहण और वार्षिक सूर्य ग्रहण जैसे तीन प्रकार के सूर्य ग्रहण होते हैं। जून-जुलाई 2020 में लगातार एक के बाद एक तीन ग्रहण देखने को मिलने वाले हैं। 2019 में, वार्षिक सूर्य ग्रहण 2 जुलाई को हुआ था। 21 जून 2020 के बाद अगला सूर्यग्रहण 10 जून, 2021 को होगा।

क्या होता है वार्षिक सूर्यग्रहण:
यह शानदार खगोलीय घटना तब घटती है जब चंद्रमा पृथ्वी से सबसे ज्यादा दूरी पर होता है। वार्षिक सूर्य ग्रहण में, सूरज उन क्षेत्रों में आग की अंगूठी की तरह दिखाई देता है जिन्हें चंद्रमा ने ढक लिया होता है। 21 जून, 2020 को ऐसा ही सूर्यग्रहण होगा।

सूतक काल:
भारतीय समयानुसार सूर्य ग्रहण की शुरुआत 21 जून की सुबह 10 बजकर 42 मिनट पर हो जाएगी और इसका सूतक 20 जून की रात 10 बजे से शुरु हो जाएगा। ग्रहण दोपहर 12 बजकर 24 मिनट पर अपनी मध्य स्थिति में होगा। इसके समापन या मोक्ष का समय दोपहर 2 बजकर 7 मिनट पर होगा। यह ग्रहण अधिकांश भू-मंडल पर दिखाई देगा। इस ग्रहण के बाद मौजूदा वर्ष 2020 के अंत में एक और सूर्य ग्रहण लगेगा।

वार्षिक सूर्य ग्रहण 2020: तारीख और समय
वार्षिक सूर्य ग्रहण 21 जून, 2020 को होगा। यह ग्रहण सुबह 9.15 बजे से शुरू होगा और छह घंटे तक चलेगा। उसी दिन दोपहर 03.04 बजे इसका समापन होगा। वार्षिक सूर्य ग्रहण दोपहर 12.10 बजे अपने अधिकतम अवस्था तक पहुंच जाएगा, इस समय सूर्य पृथ्वी से आग के छल्ले की तरह दिखाई देगा।

कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण?
21 जून 2020 को होने वाला वार्षिक सूर्य ग्रहण, कांगो, मध्य अफ्रीकी गणराज्य और इथियोपिया सहित अफ्रीका के कुछ हिस्सों से देखा जाएगा। इसके अलावा उत्तरी भारत, चीन और दक्षिण पाकिस्तान सहित कुछ अन्य देश भी इसे देख पाएंगे।

एक महीने के समय में 3 ग्रहण:
2020 में, जून-जुलाई को आप ग्रहण का मौसम भी कह सकते हैं क्योंकि इसमें तीन शानदार ग्रहण शामिल हैं। 5 जून को एक चंद्रग्रहण था, 21 जून को एक सूर्य ग्रहण होगा और 5 जुलाई, 2020 को एक बार फिर से एक चंद्रग्रहण होगा। यानी एक महीने के अंदर 3 ग्रहण लगे हैं।

कैसे होता है सूर्य ग्रहण?
जब भी चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है तो एक सूर्य ग्रहण लगता है। इस समय, चंद्रमा पृथ्वी तक पहुंचने वाले सूर्य की किरणों को रोकता है, और चंद्रमा की छाया पृथ्वी पर पड़ती है। इस घटना के दौरान पृथ्वी से सूरज छिपने लगता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर