Surya Grahan December 2021: शनि अमावस्या पर आज लगेगा वर्ष का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें ग्रहण से जुड़ी जरूरी बातें

Surya Grahan (Solar Eclipse) December 2021: इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज यानी 04 दिसंबर को लगेगा। जानें क्या है ग्रहण का समय और इससे जुड़ी सभी खास बातें।

Surya Grahan December 2021
Surya Grahan December 2021 
मुख्य बातें
  • 04 दिसंबर यानी आज लगेगा वर्ष का आखिरी सूर्य ग्रहण।
  • इस सूर्य ग्रहण की अवधि 04 घंटे 08 मिनट की होगी।
  • जानें कहां- कहां दिखेगा यह सूर्य ग्रहण।

Surya Grahan (Solar Eclipse) December 2021: साल 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण आज यानी 04 दिसंबर को है जो शनिवार के दिन पड़ रहा है। ज्योतिषशास्त्र में सूर्य और चंद्र ग्रहण को बहुत अशुभ घटना माना जाता है। इस साल का आखिरी चंद्रग्रहण 19 नवंबर को था और उसके 15 दिन बाद साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लग रहा है। जानें इस सूर्य ग्रहण से जुड़ी जरूरी बातें। 

क्या है सूर्य ग्रहण का समय

वर्ष का आखिरी सूर्य ग्रहण आज यानी 04 दिसंबर, शनिवार को सुबह 10 बजकर 59 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 3 बजकर 07 मिनट तक रहेगा। इसके मुताबिक ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 08 मिनट होगी। हालांकि भारत में यह उपछाया ग्रहण होगा इसलिए इस दौरान सूतक काल मान्य नहीं होगा।

Surya Grahan 2021 Date, Timings in India

नहीं लगेगा सूतक काल

यह भारत में उपछाया ग्रहण होगा इसलिए सूतक नहीं लगेगा। बता दें सूतक काल ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले लगता है, लेकिन उपछाया ग्रहण होने के कारण इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। ज्योतिष में पूर्ण ग्रहण होने पर ही सूतक काल मान्य होता है।

कहां- कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण

यह ग्रहण भारत में पूरी तरह नहीं दिखेगा। यह अंटार्कटिका, हिंद महासागर, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण ऑस्ट्रेलिया और दक्षिणी अमेरिका में दिखाई देगा। 

Surya Grahan 2021 Date, Timings Live Updates

कैसे लगता है सूर्य ग्रहण?

भौतिक विज्ञान की दृष्टि से जब सूर्य व पृथ्वी के बीच में चन्द्रमा आ जाता है तो चन्द्रमा के पीछे सूर्य का बिम्ब कुछ समय के लिए ढक जाता है, इसी घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। मालूम हो कि चन्द्रमा द्वारा सूर्य के बिम्ब के पूरे या कम भाग के ढ़के जाने की वजह से सूर्य ग्रहण तीन प्रकार के होते हैं जिन्हें पूर्ण सूर्य ग्रहण, आंशिक सूर्य ग्रहण व वलयाकार सूर्य ग्रहण कहते हैं।

गर्भवती महिलाएं रखें खास ख्याल

सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ कार्य वर्जित माने जाते हैं। कहा जाता है कि किसी भी ग्रहण का प्रभाव गर्भवती महिलाओं पर सबसे ज्यादा पड़ता है इसीलिए उन्हें कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। जैसे गर्भवती महिलाएं नंगी आंखों से सूर्य ना देखें, घर से बाहर ना निकलें, नुकीली चीजों से दूर रहें, ग्रहण काल में भोजन ना करें साथ ही गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण काल में सोना नहीं चाहिए। 

नंगी आंखों से सूर्य ना देखें

ग्रहण काल के दौरान सूर्य को नंगी आंखों से‌ देखने से बचना चाहिए। नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार, सूर्य ग्रहण के दिन सूर्य को कभी भी नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए। इस दिन सावधान रहें और आंखों की सुरक्षा के लिए एक्लिप्स ग्लास का उपयोग करें।

भारत में कैसे देखें सूर्य ग्रहण 

यह सूर्य ग्रहण भारत में सीधे तौर पर दिखाई नहीं देगा, इसलिए इस साल के आखिरी बड़े ग्रहण की एक झलक पाने के इच्छुक लोग दूसरे विकल्प अपना सकते हैं। 4 दिसंबर के सूर्य ग्रहण का अंटार्कटिका के यूनियन ग्लेशियर से नासा के यूट्यूब चैनल पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। घटना पर एक नजर डालने के लिए आप लाइव ब्रॉडकास्ट देख सकते हैं या एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर