Surya Grahan Timing: इस वक्त से शुरू हो जाएगा सूर्य ग्रहण

Surya Grahan Timings India: 21 जून को साल का वार्षिक सूर्य ग्रहण लगने वाला है। इससे पहले आज यानी 20 जून को सूतक काल शुरू हो जाएगा। इस दौरान कुछ चीजों को करना सख्त मना है।

Sutak Timings, कब होगा सूतक काल
Surya Grahan Timings, कब होगा सूतक काल 
मुख्य बातें
  • 21 जून को साल 2020 का वार्षिक सूर्यग्रहण होगा।
  • 20 जून से ही सूतक काल शुरू हो जाएगा।
  • सूतक काल के दौरान भूलकर भी कुछ चीजें न करें।

Surya Grahan Time: 21 जून को साल 2020 का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण लगने वाला है। ये ग्रहण सुबह 9 बजर 26 मिनट से दोपहर 3 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। वहीं, ग्रहण से पहले सूतक काल 20 जून रात 9.15 मिनट से शुरू हो जाएगा।  

सूतक काल अगले दिन यानी 21 जून को ग्रहण खत्म होने के साथ ही खत्म हो जाएगा। सूतक काल में देश के सभी प्रमुख मंदिर और धार्मिक स्थल बंद हो जाएंगे। वहीं, सूतक काल में कुछ चीजों के करने पर सख्त मनाई है। 

ग्रहण के दौरान खाना पकाना, तेल लगाना, संभोग करना दांत साफ और कपड़े धोना मना है। इसके अलावा ग्रहण के दौरान घर के अंदर ही रहें और ग्रहण को न देखें। गर्भवती महिलाएं खास तौर पर इस बात का ख्याल रखें। 

नरक में करना पड़ता है वास 
हिंदू धर्म की मान्यताओं के मुताबिक ग्रहण के दौरान अन्न खाने वालों को कोई साल तक नरक में रहना पड़ता है। इसके अलावा ग्रहण में फूल पत्तों और लकड़ी को न तोड़ें। इसके अलावा कपड़े सिलने या धारदार चीजों से भी दूर रहें। 

ग्रहण के दौरान भगवान की मूर्तियों को छूना भी वर्जित है। वहीं, पूजा पाठ करने पर भी मनाही है। ऐसे में घर के मंदिर के कपाट भी आप बंद कर दें। सूर्य ग्रहण के दौरान ताला खोलने पर भी मना है। इस दौरान दान पुण्य पर खास ध्यान दें। 

अंगूठी की तरह दिखता है सूर्य
आपको बता दें कि साल में एक बार लगने वाला सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है। ये तब घटती है, जब चंद्रमा पृथ्वी से सबसे ज्यादा दूरी पर हो जाता है। इस दौरान सूरज के जिस क्षेत्र को चंद्रमा ढक लेता है वह अंगूठी की तरह दिखाई देता है ।

भारत के बड़े शहरों में ये होगा सूर्य ग्रहण का समय

शहर शुरू खत्म
नई दिल्ली 10:20 13:49
मुंबई 10:01 13:28
हैदराबाद 10:15 13:34
बैंगलौर 10:13 13:32
चैन्नई 10:22 13:42
कोलकाता 10:46 14:17
पुणे 10:03 13:31
सूरत 10:03 13:31
जयपुर 10:15 13:34
अहमदाबाद 10:04 13:32

21 जून 2020 को होने वाला वार्षिक सूर्य ग्रहण उत्तरी भारत, चीन और दक्षिण पाकिस्तान के अलावा  कांगो, मध्य अफ्रीकी गणराज्य और इथियोपिया सहित अफ्रीका के कुछ हिस्सों से देखा जाएगा।


 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर