Vastu Tips: घर का फर्श भी बनता है फायदे और नुकसान की वजह, यहां जानिए टाइल्स और मार्बल से जुड़े नियम

Vastu Tips Floor: घर के फर्श भी उन्नति या बर्बादी का कारण बन सकते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि घर या अपार्टमेंट में वास्तु के अनुसार फर्श या मार्बल का प्रयोग किया जाए। जानते हैं वास्तु के अनुसार कैसा रहना चाहिए घर का फर्श।

Vastu Tips
फर्श के लिए वास्तु 
मुख्य बातें
  • टाइल्स व मार्बल से घर के फर्श की मजबूती और सुंदरता बढ़ती है
  • हल्के रंग का टाइल्स वास्तु के अनुसार माना जाता है अच्छा
  • घर निर्माण के लिए भूलकर ना खरीदें पुराने टाइल्स या मार्बल

Vastu Tips For Home Floor: हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका खुद का सपनों का घर हो। यही कारण है कि वह घर के लिए जमीन लेने से लेकर नींव पूजा और गृह प्रवेश आदि कार्य शुभ मुहूर्त के अनुसार करता है। इसके बाद घर को आंतरिक और बाहरी खूबसूरती देने के लिए भी तरह-तरह की चीजों का प्रयोग किया जाता है। आजकल घर के फर्श पर टाइल्स व मार्बल लगाने का प्रचलन काफी बढ़ गया है। सिर्फ बड़े शहरों में ही नहीं छोटे शहरों और गांव में भी लोग फर्श पर तरह-तरह के मार्बल और टाइल्स लगाते हैं। इससे फर्श को मजबूती तो मिलती ही है और साथ ही इससे फर्श आकर्षक और सुंदर भी दिखता है।

Also Read: Devshayani Ekadashi 2022 Date: देवशयनी एकादशी 2022 कब है, इस तारीख से शुरू होंगे श्री हरि निद्रा के चार मास

घर पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो, इसके लिए जरूरी है कि घर से जुड़ी छोटी और बड़ी सभी चीजें वास्तु के अनुसार होनी चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में घरों में पत्थर लगाना शुभ नहीं माना जाता है। जानते हैं इसका कारण और यह भी जानते है कि वास्तु के अनुसार कैसा होना चाहिए घर का फर्श।

फर्श से जुड़ी जरूरी बातें

  • कभी भी सिंथेटिक मार्बल का उपयोग न करें। हमेशा प्राकृतिक रूप से मिलने मार्बल को ही घर पर लगाएं।
  • घर के दक्षिण दिशा के फर्श पर लाल रंग का मार्बल या डिजाइन बनवाने से परिवार के मान-सम्मान में वृद्धि होती है।
  • हल्के पीले रंग के टाइल्स या मार्बल लगाने से घर पर बरकत बनी रहती है और आर्थिक संकट की समस्या नहीं आती।
  • नया घर बनवाते समय कभी भी पुराने पत्थर, ईंट, मिट्टी या लोहे आदि ना खरीदें। घर बनवाने के लिए निर्माण सामग्री हमेशा नया ही खरीदें।  

Also Read: Nirjala Ekadashi Vrat 2022: जानिए, क्या वजह है निर्जला एकादशी मनाने की पीछे, क्या मिलता है फल

घर के फर्श पर क्यों नहीं लगाना चाहिए पत्थर

वास्तु के अनुसार, घर के फर्श पर पत्थर लगवाने से घर के मालिक को तमाम मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही घर पर हमेशा कलह-क्लेश की स्थिति भी बनी रहती है। इसलिए सिर्फ मंदिर, मठ या धार्मिक स्थलों पर ही पत्थर लगाए जाते हैं। अगर आप घर पर पत्थर लगाना चाहते हैं तो इसे पूजा घर में लगा सकते हैं।

टाइल्स और मार्बल लगा रहे हैं तो इन बातों का रखें ध्यान

लेकिन आज कल हर घर पर टाइल्स व मार्बल लगाने का प्रचलन है। वहीं अपार्टमेंट या फ्लैट में बने बनाए घर मिलते हैं, जिसपर टाइल्स व मार्बल के फर्श होते ही है। तो सवाल यह है कि ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए। ऐसे में आपको वास्तु के अनुसार सही रंग और सही टाइल्स का प्रयोग करना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि फर्श में बहुत हल्के या फिर सफेद रंग के टाइल्स या मार्बल लगे हों। रंगों के सही संतुलन से भी घर पर सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। इससे घर पर गृह क्लेश नहीं होता और शांति बनी रहती है।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर