Vastu Tips: भूलकर भी घर पर ना लगाएं ये पांच पेड़, फैलती है नकारात्मकता, होती है अशुभ फल की प्राप्ति

Trees Vastu Tips: पेड़-पौधों से वातावरण शुद्ध होता है और हरियाली रहती है। लेकिन कुछ ऐसे भी पेड़ होते हैं जिन्हें घर पर लगाना बेहद अशुभ माना जाता है। इन पेड़ों को घर पर लगाने से कंगाली छा जाती है।

Vastu Tips For Trees
पेड़-पौधे 
मुख्य बातें
  • घर पर नेगेटिविटी बढ़ाते हैं कांटेदार पेड़-पौधे
  • घर पर नहीं लगाना चाहिए दूध या गोंद निकलने वाले पेड़-पौधे
  • घर पर लगे नकारात्मक पेड़ बना देंगे आपको कंगाल

Vastu Tips For Trees: पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना चाहिए। हम बचपन से ही बच्चों को पर्यावरण बचाओ और पेड़ लगाओ की सीख देते हैं। पेड़ लगाने के लिए कई तरह के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं, जिसका मकसद होता है वातावरण को शुद्ध रखना और पेड़ों की कटाई पर रोक लगाना। लेकिन वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे पेड़-पौधों के बारे में बताया गया है, जिन्हें भूलकर भी घर पर नहीं लगाना चाहिए। ये पेड़ भले ही वातावरण को शुद्ध करते हैं लेकिन इन पेड़ों से घर पर नेगेटिव एनर्जी का संचार होता है। इसलिए वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर इन पेड़ों को लगाना अशुभ बताया गया है।

दरअसल वास्तु में जीवन से जुड़ी हर एक चीज को सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है। पेड़-पौधों से वातावरण में ऑक्सीजन का स्तर बना रहता है। लेकिन वास्तु के अनुसार पेड़-पौधों का संबंध ग्रह-गोचर से भी होता है, जिसके शुभ या अशुभ प्रभाव से मानव जीवन प्रभावित होती है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे पेड़ों के बारे में जिन्हें वास्तु के अनुसार घर पर नहीं लगाना चाहिए।

बेर का पेड़
यह फलाहार यानी फल देने वाला पेड़ होता है। बेर का फल कितना स्वादिष्ट होता है यह बताने की जरूरत नहीं। क्योंकि सभी लोगों ने इसका स्वाद जरूर चखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, जिस घर पर बेर का पेड़ होता है वहां मुसीबतों का पहाड़ खड़ा हो जाता है। क्योंकि बेर के पेड़ में कांटे होते हैं और इसलिए इस पेड़ से घर पर नकारात्मकता आती है। जिस घर पर बेर का पेड़ होता है वहां आर्थिक संकट बना रहता है और मां लक्ष्मी ऐसे घर पर वास नहीं करतीं।

Also Read: भगवान शिव को अनादि क्यों माना गया है? ये हैं भोलेनाथ से जुड़े 18 रोचक तथ्य

खजूर का पेड़

खजूर का पेड़ देखने में तो बहुत सुंदर लगता है। लेकिन इसे घर के भीतर नहीं लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, जिस घर के भीतर खजूर का पेड़ होता है वहां पैसों की कमी बनी रहती है। परिवार के लोगों पर उन्नति का प्रभाव पड़ता है। इसलिए खजूर के पेड़ को घर पर लगाना अशुभ माना जाता है।

पीपल का पेड़

पपील का पेड़ पूजनीय होता है। क्योंकि धार्मिक मान्यता के अनुसार इस पेड़ पर देवताओं का वास होता है। लेकिन इसके बावजूद पीपल का पेड़ घर पर लगाने से बचना चाहिए। वास्तु के अनुसार, पीपल का पेड़ घर पर नहीं लगाना चाहिए।

इमली का पेड़
कहा जाता है कि इमली के पेड़ पर नकारात्मक शक्तियों का वास होता है। घर पर इमली का पेड़ होने से बुरी नजर लगने का भी खतरा होता है। इसलिए इमली का पेड़ कभी भी घर पर नहीं लगाना चाहिए। इससे घर के लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

मदार का पेड़

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर पर कोई भी ऐसा पेड़ नहीं लगाना चाहिए जिसमें दूध या गोंद जैसा पदार्थ निकलता हो। कहा जाता है कि ऐसे पेड़ों के घर पर होने से नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इसलिए मदार के पेड़ को भी घर पर लगाना शुभ नहीं माना जाता है।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर