अंक ज्योतिष, 06 जनवरी 2022: 02 अंक वालों के लिए अच्छा है आज का दिन, जानें क्या कहता है आपका गुरुवार का अंकफल

Ank rashifal, Today Numerology 06 January 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार अंक राशिफल। अंक ज्योतिष के अनुसार, कैसा रह सकता है आज का दिन?

numerology horoscope Ank jyotish rashifal 06 january 2022 predictions for all number
अंक राशिफल, ank jyotish  
मुख्य बातें
  • नेत्र रोग से 01 अंक वालों को हो सकती है परेशानी।
  • 04 अंक के जातक करें हनुमानबाहुक का पाठ।
  • 09 अंक वाले करें उड़द का दान।

आज का अंकफल, 06 जनवरी 2022: आज 06 जनवरी 2022 है। 06 का अंक बहुत ही शुभ है। यह वैभव व संपन्नता का कारक है। 06 का स्वामी शुक्र है। 06-01-2022 का भाग्यांक 04 रहेगा। भाग्यांक 04 का स्वामी ग्रह राहु है। अंक 06 के मित्र अंक 04, 05, 07 तथा 08 हैं। भाग्यांक 04 का स्वामी राहु व्यय, आत्मबल व यश का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें 06 जनवरी 2022 का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक-09
जॉब व व्यवसाय- सूर्य व शुक्र का सपोर्ट है। जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। भाग्यांक 04 व जन्मांक 01 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- चन्द्रमा व शुक्र का सपोर्ट है। जॉब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 01 व 03 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- राहु व शुक्र मित्र हैं। आज का दिन जॉब के लिए प्रगति का है। व्यवसाय में किसी नए कार्य के आरम्भ के संकेत हैं। 
स्वास्थ्य- शुक्र यूरिन विकार से कष्ट दे सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में किसी नए डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। जॉब में अंक 06 व 04 के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है।
स्वास्थ्य- राहु व शुक्र स्वास्थ्य सुख में बाधा दे सकते हैं। हनुमानबाहुक का पाठ करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में भाग्यांक 06 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में नामांक 05 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- आज का अंक स्वामी भी शुक्र है। भाग्यस्वामी राहु है। आज जॉब में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 04 के स्वामी राहु व अंक स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में शुक्र व राहु का प्रभाव तेज सफलता दे सकता है। जॉब में प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में बीपी के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्य स्वामी राहु है। इस अंक का स्वामी शनि है। जॉब को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। राहु व शनि कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय को भाग्य स्वामीग्रह राहु व आज का अंकस्वामी शुक्र नई दिशा देंगे। जॉब में शुक्र व मंगल उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। 
स्वास्थ्य- राहु बोन विकार की सम्भावना दे सकता है। उड़द का दान करें।  

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर