अंक ज्योतिष, 09 मार्च 2022: नौकरी के मामले में अच्छा है 01 और 02 अंक वालों का दिन, पढ़ें बुधवार का अंकफल

Ank rashifal, Today Numerology 09 March 2022: यहां जानिए जन्मांक के अनुसार बुधवार का अंक राशिफल। अंक ज्योतिष अनुसार, कैसा रह सकता है 09 मार्च का दिन?

numerology horoscope Ank jyotish rashifal 09 March 2022 predictions for all number
अंक राशिफल, ank jyotish  
मुख्य बातें
  • नौकरी को लेकर 02 अंक वालों को रह सकता है तनाव।
  • 05 अंक वालों को किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
  • 07 अंक वालों की जॉब में सफलता है।

आज का अंकफल, 09 मार्च 2022: आज 09 मार्च 2022 है। 09 का अंक कर्म, न्याय, धर्म, शिक्षा व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। आज 09-03-2022का भाग्यांक भी 09 ही रहेगा। अंक 09 का स्वामी ग्रह मंगल है। मंगल, गुरु व सूर्य परम मित्र हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 09 के मित्र अंक 01, 02 तथा 03 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 09 मार्च 2022 का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 09 आपको जॉब में प्रमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- मंगल व सूर्य उदर सम्बन्धित रोग से बचा सकता है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02

ये भी पढ़ें: Maa Laxmi Puja Mantra: मां लक्ष्‍मी के पूजा मंत्र ह‍िंदी में, श्री हर‍ि प्र‍िया की कृपा के ल‍िए रोज करें जाप
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- जॉब में कार्यों की अधिकता को लेकर तनाव रह सकता है। नामांक 01 व 09 का व्यक्ति जॉब में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- अंक स्वामी गुरु व भाग्यस्वामी मंगल जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- नेत्र या उदर विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 09 आईटी व मैनेजमेंट फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में गुरु व मंगल से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 01 व 09 से लाभ मिलेगा। जॉब व व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- आज जॉब में शुक्र व मंगल का सपोर्ट है। उत्कर्ष का दिन है। जॉब में भाग्यांक 09 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- नस रोग के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। जॉब में सफलता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में श्वांश के रोगी सावधानी बरतें।

ये भी पढ़ें: गणेश जी की मूर्ति दूर करेगी घर के वास्‍तु दोष, जानें कहां कैसे लगाएं गणपति की प्रत‍िमा

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- शनि अंक स्वामी व मंगल भाग्यस्वामी है। आज का दिन जॉब में सफलता का है। शुक्र, शनि व मंगल बहुत जल्द जॉब में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- जॉब में अंक व भाग्यस्वामी मंगल का सपोर्ट रहेगा। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। सुरु व मंगल अनकूल हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहने की संभावना है। मसूर व गुड़ का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर