अंक ज्योतिष, 11 नवंबर 2021: प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति करेंगे 01 जन्मांक के जातक, जानें क्या कहता है आपका अंकफल

Ank rashifal, Today Numerology 11 November 2021: अंक ज्योतिष अनुसार कैसा रह सकता है गुरुवार का दिन? यहां जानिए जन्मांक अनुसार अपना अंक राशिफल और शुभ अंक।

Numerology horoscope Ank jyotish rashifal 11 November 2021 for Tuesday
11 नवंबर 2021 अंक राशिफल 
मुख्य बातें
  • 11:11:2021 का भाग्यांक 09  रहेगा।
  • भाग्यांक 09 का स्वामी मंगल आत्मबल, धर्म , ज्ञान,  ,भूमि व धैर्य का प्रतीक है।
  • चन्द्रमा सूर्य व गुरु आपस में परम मित्र हैं।

आज का अंकफल, 11 नवंबर 2021:  आज 11नवम्बर 2021 है। 11 का संयुक्त अंक01की 02 बार पुनरावृत्ति है। 01 सूर्य से सम्बद्ध बहुत ही शुभ है। यह अंक 02 यानी चन्द्रमा के जैसा कार्य करेगा।यह लोकप्रियता व समृद्धि का संयुक्त अंक  है। 11:11:2021 का भाग्यांक 09  रहेगा। चन्द्रमा सूर्य व गुरु आपस में परम मित्र हैं।अंक 02 के मित्र अंक 01,03 तथा09 हैं। भाग्यांक 09 का स्वामी मंगल आत्मबल, धर्म , ज्ञान,  ,भूमि व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Ank rashifal today:  जन्मांक01
शुभ अंक:09
जॉब व व्यवसाय: सूर्य व भाग्य स्वामी मंगल का सपोर्ट है।जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। नामांक 03 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य: नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक02
शुभ अंक:03
जॉब व व्यवसाय: चन्द्रमा व मंगल का प्रभाव है। संघर्ष के बाद जॉब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य:आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

Ank rashifal today:  जन्मांक03
शुभ अंक:01
जॉब व व्यवसाय:::आज का अंक स्वामी चन्द्रमा वहीं इस अंक का स्वामी गुरु है।आज का दिन व्यवसाय के लिए कुछ नवीन कार्यों का है।जॉब में किसी नए दायित्व के आरम्भ के संकेत हैं। 
स्वास्थ्य: उदर  विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today:  जन्मांक04
शुभ अंक:06
जॉब व व्यवसाय:  राहु व गुरु मित्र नहीं  हैं, फिर भी आज का दिनांक स्वामी चन्द्रमा आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत दे रहा है।जॉब में नामांक 04 व 09 के उच्चाधिकारियों से लाभ रहेगा।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य में सुधार के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।

Ank rashifal today:  जन्मांक05
शुभ अंक:08
जॉब व व्यवसाय:व्यवसाय में भाग्यांक09 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में जन्मांक 04 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। 
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

Ank rashifal today:  जन्मांक06
शुभ अंक:05
जॉब व व्यवसाय:बिजनेस में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 09 के स्वामी मंगल का सहयोग रहेगा।शुक्र व चन्द्रमा उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य::बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today:  जन्मांक07
शुभ अंक:04
जॉब व व्यवसाय:::व्यवसाय में शुक्र व मंगल कोई नवीन कार्य दे सकता है। जॉब में नवीन पद प्राप्त कर सकते हैं।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य में उदर के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today:  जन्मांक08
शुभ अंक:05
जॉब व व्यवसाय:आज का भाग्यस्वामी मंगल है। इस अंक का स्वामी शनि है।चन्द्रमा
व मंगल मित्र हैं।व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। चन्द्रमा व मंगल बैंकिंग व आईटी जॉब में उन्नति दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today:  जन्मांक09
शुभ अंक:01 
जॉब व व्यवसाय: आज का भाग्यस्वामी मंगल है। व्यवसाय को मंगल व चन्द्रमा के सपोर्ट से  नई दिशा देंगे। जॉब में भाग्य स्वामी मंगल व आज के अंक स्वामी चन्द्रमा का सहयोग है 
स्वास्थ्य:उदर विकार की सम्भावना रह सकती है।  

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर