अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 19 अगस्त 2021, आज का अंकफल, जानिए क्या है जन्मांक अनुसार आपका भाग्यांक?

Ank rashifal, Today Numerology 19 August 2021: आपका आज का दिन, अंकफल अनुसार कैसा रहेगा। अंक ज्योतिष में जिस दिनांक को आपका जन्म हुआ, 01 से 09 के मध्य वही आपका जन्मांक होता है।

Numerology horoscope ank jyotish rashifal 19th August 2021
Ank Jyotish rashifal 19 August 2021, 19 अगस्त का अंकफल 
मुख्य बातें
  • 01 सूर्य आत्मा व धर्म तथा 09 आत्म ज्ञान का है प्रतीक।
  • बहुत ही मंगलमय रहेगा दोनों अंकों का संयुक्त प्रभाव।
  • सूर्य- गुरु व चन्द्रमा का है परम मित्र, अंक 05 का स्वामी ग्रह है बुध।

आज का पंचांग 19 अगस्त 2021: आज 19 अगस्त 2021 है। 19 का संयुक्त अंक 01 सूर्य आत्मा व धर्म तथा 09 आत्म ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक  आध्यात्मिक रूप से बहुत ही शुभ होता है। यह सफलता का सन्युक्त अंक है। इन दोनों अंकों का संयुक्त प्रभाव बहुत ही मंगलमय रहेगा। यह एकल अंक 01 के जैसा कार्य करेगा। आज 19-08-2021 का भाग्यांक 05 रहेगा।

अंक 05 का स्वामी ग्रह बुध है। सूर्य गुरु व चन्द्रमा का परम मित्र है। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 01 के मित्र अंक 03,02 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 19 अगस्त का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01- आज का शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- सूर्य व बुध का प्रभाव शुभ है। जॉब में नामांक 01 व 09 की हेल्प से प्रगति होगी। सूर्य आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- उदर रोग से परेशानी हो सकती है। उड़द का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 02- आज का शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है। नामांक 01 व 03 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03- आज का शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- गुरु अंक व भाग्य स्वामी बुध है। गुरु व सूर्य जॉब में प्रोमोशन दे सकते हैं। नामांक 05 व 08 के व्यक्ति के सपोर्ट से व्यवसाय में भी उन्नति है।
स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट हो सकता है।

Ank rashifal today: जन्मांक 04 - आज का शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 05 बैंकिंग व मीडिया फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 03 व 07 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05- आज का शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में अंक 05 व 08 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। तिल का दान करें।

जन्मांक 06- आज का शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में शुक्र व बुध का सपोर्ट है। जॉब में नामांक 08 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07- आज का शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- जॉब में अपने प्रोग्रेस से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में केतु व भाग्यस्वामी बुध का प्रभाव संघर्ष का है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08 - आज का शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- आज के दिन अंक स्वामी शनि व भाग्यस्वामी बुध का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय है। सूर्य व बुध बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 09 - आज का शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में गुरु, सूर्य व बुध का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 05 व 08 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। बुध के द्रव्य मूंग का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर